26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समर कैंप में खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका

एक माह के नि:शुल्क समर कैंप का हुआ शुभारंभ  

less than 1 minute read
Google source verification
समर कैंप में खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका

समर कैंप में खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका

समर कैंप में खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का मिलेगा मौका
इंदरगढ़। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 5 मई से 5 जून तक एक माह तक जिले के सभी विकासखण्डो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में युवा समन्वयक सोनम सिंह राजपूत के द्वारा इंदरगढ़ के दतिया रोड स्थित ग्राउंड पर समर कैंप का शुभारंभ कराया गया।

समर कैंप का शुभारंभ शहीद भगत सिंह युवा मंडल के अध्यक्ष गौरव गुर्जर एवं उपाध्यक्ष प्रदीप छिरोलिया ने किया। उन्होंने कैंप में शामिल बच्चों से परिचय प्राप्त किया। गुर्जर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विभाग द्वारा आयोजित कैंप में खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। अलग-अलग विधाओं के खिलाड़ी ऐसे आोयजनों से अपनी प्रतिभा को निखारते है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ही हम अपनी शारीरिक क्षमताओं को बढ़ा सकते है। ऐसे आयोजनों से जो प्रतिभाशाली खिलाड़ी होगा उसे आगे बढऩे का मौका मिलेगा। वहीं छिरोलिया ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी खेलना जरूरी है। आज कल बच्चे पढ़ाई और कंप्यूटर के कारण मैदानी खेलों से दूर होते जा रहे है जो सही नहीं है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी चाहिए। गर्मियों की छुट्टी में प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को तराशने के लिए आयोजित कैंप का प्रयास सराहनीय है। क्रिकेट प्रशिक्षक दीपक गुर्जर ने बताया कि समर कैंप में 6 वर्ष से 18 वर्ष तक आयु के कोई भी बालक या बालिका हिस्सा ले सकते है। इस अवसर पर देव शर्मा, कृष्णा, पृथ्वी जाट, काव्यांश खरे आदि उपस्थित रहे।