23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रकाश नगर कंजर डेरा पर पुलिस की दबिश

तीन सौ लीटर से ज्यादा कच्ची शराब बरामद ,जमीन में गाढ़कर रखे थे शराब के ड्रम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Avinash Khare

•

Updated: 30 Aug 2023, 11:18 AM IST

प्रकाश नगर कंजर डेरा पर पुलिस की दबिश

प्रकाश नगर कंजर डेरा पर पुलिस की दबिश

प्रकाश नगर कंजर डेरा पर पुलिस की दबिश
दतिया। विस चुनाव के नजदीक आते ही पुलिस को कंजर डेरों की याद आने लगी है। पिछले दिनों में हुई शराब पक़़ड़ने की कार्रवाई के बाद मंगलवार को भी कार्रवाई हुई। पुलिस ने प्रकाश नगर स्थित कंजर डेरा पर दबिश देते हुए तीन सौ लीटर से ज्यादा शराब बरामद की। यही नहीं हजार लीटर गुड़ लहान भी जप्त किया। खास बात यह रही कि शराब को आरोपियों ने जमीन में गाढ़कर रखा था। उसे जेसीबी से निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे के निर्देशन एवं एसडीओपी दतिया प्रियंका मिश्रा के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने मय फोर्स के प्रकाश नगर कंजर डेरा पर छापा मारा। मौके से करीब 300 लीटर देसी हाथ भट्टी की बनी हुई कच्ची शराब जप्त की । 1000 लीटर मिला उसे नष्ट किया गया। खास बात यह रही कि कंजरों ने उक्त शराब को जमीन में गाढ़कर रखी थी जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा एएसआई सुनील शर्मा ,प्रधान आरक्षक शिव प्रकाश मिश्रा ,रूप सिंह,रविंद्र हिंडोलिया ,राघवेंद्र गुर्जर,वंदना यादव,भूपेंद्र सिंह राणा, जितेन्द्र कुमार,राजकुमार , नंदकिशोर , लक्ष्मीनायरण,उदयभान सिंह की खास भूमिका रही।

राजीव नगर कंजर डेरा पर पुलिस की दबिश
राजीव नगर के कंजर डेरा पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ी मात्रा में कच्ची शराब और गुड़ लहान जप्त किया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस को सूचना मिली थी की राजीव नगर कंजर डेरा पर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना मिलने पर लांच थाना प्रभारी सविता शर्मा के टीम मौके पर पहुंची ।पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देश पर एसडीओपी अखिलेश पुरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए मौके से 80 लीटर कच्ची शराब और 400 लीटर गुड़ लहान जप्त किया। बरामद माल की कीमत 40 हजार रुपए से ज्यादा आंकी गई है। इध्र अन्य थानों की पुलिस ने भी कार्रवाई की। सभी स्थानों से जिले में कच्ची शराब व गुड़ लहान जप्त किया है।