
भाजपा में बगावत, अब दांगी ने दिए कांग्रेस में जाने के संकेत
भाजपा में बगावत, अब दांगी ने दिए कांग्रेस में जाने के संकेत
दतिया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक का आरोप है कि दतिया में भाजपा में परिवारवाद हावी है। नायक रविवार को अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होने कहा कि भाजपा में हो रही लगातार उपेक्षा की बजह से वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
नायक ने कहा कि दतिया में विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सिर्फ बिल्ंिडग दिखती हैं। आए दिन डॉक्टरों द्वारा मरीजों के साथ विवाद की घटनाएं सामने आती हैं। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद भी मरीज आज भी रैफर हो रहे हैं। सडक़ें बनने के बाद पूरे साल उनका मेंटेनेंस चलता है। नायक ने आरोप लगाया कि दतिया में सिर्फ एक परिवार और उसके रिश्तेदारों का विकास हुआ है। लोगों की जमीनों पर जबरदस्ती कब्जा कर उसे बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। दतिया में किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं। उन्होने कहा कि आमजनता में भय का माहौल है और इसका परिणाम आगामी चुनाव में दिखेगा। नायक ने कहा कि वह टिकट के उद्देश्य से पार्टी में नहीं आए हैं। पार्टी जिसे टिकट देगी उसे जिताने के लिए काम करेंगे।
26 से शुरू होगी जनसंवाद यात्रा
नायक ने बताया कि वे 26 अगस्त से दतिया विधानसभा में जन संवाद यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। उन्होने बताया कि जनसंवाद यात्रा सप्ताह में तीन - तीन दिन यह यात्रा गांव - गांव जाकर कांग्रेस और कमलनाथ की योजनाओं को बताएगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष बोले भाजपा प्रायवेट लिमिटेड कंपनी
दतिया। युवा मोर्चा तथा भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह(राजू)दांगी ने भी रविवार को अपनी पार्टी के खिलाफ हमला बोला। उन्होने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उन्होने 30 साल भारतीय जनता पार्टी में काम किया है। पार्टी के लिए लुटे, पिटे लेकिन आज भाजपा में परिवारवाद इतना हावी हो गया है। लोग भय के वातावरण में जी रहे हैं। ऐसे वातावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पार्टी छोडऩा चाह रहे हैं। हमारा पार्टी छोडऩे का उद्देश्य यह है कि लोग आपस में मिल जुलकर रहें। दांगी ने कहा कि जनता को आतंक से मुक्ति दिलाना है क्योंकि दतिया में अब भाजपा बची ही नहीं है। दतिया में भाजपा एक परिवार की प्रायवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है। दतिया में विकास के नाम पर सत्यानाश किया गया है सिर्फ होर्डिंग की राजनीति हो रही है। उन्होने कहा कि पार्टी में सब ठीक हो जाए इसलिए इतना इंंतजार किया। अब जब हर वर्ग के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है तब पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया है।
्कांग्रेस में जाने के संकेत
भाजपा के कद्दावर नेता राजू दांगी ने कांग्रेस में जाने के संकेत दिए हैं। उन्होने कहा कि वह सभी के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे कि आगे क्या करना है क्योंकि दतिया को आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए चुप नहीं बैठेंगे। कमलनाथ की तारीफ करते उन्होने कहा कि उनकी नीति और नीयत दोनों साफ हैं। भाजपा में सिर्फ झूठ बोला जा रहा है और जोर से बोला जा रहा है। भाजपा में सच को सुना ही नहीं जाता। स्वामीनाथन रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होने कहा कि गांव - गांव दीवार लेखन कराया कि लोगों से कहा कि भाजपा की सरकार बनवाएं और लोगों ने सरकार बनवाई। इसके बाद इस योजना को लागू नहीं किया गया। उन्होने कहा कि किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्टे में यह स्पष्ट था कि लागत के हिसाब से मूल्य मिलेगा लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद इसे लागू नहीं किया गया। दांगी ने आरोप लगाया कि किसानों की फसलों को बचाने के लिए कमलनाथ गांवों में गो शालाएं बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। लेकिन गो शालाओं के नाम पर भाजपा के लोग पैसा खा रहे हैं।
Published on:
21 Aug 2023 11:40 am
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
