5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नगर परिषद ने लिया खण्डहर होते इस प्राचीन किले की देखरेख का जिम्मा

दुर्ग के अंदर सौंदर्यीकरण के लिए बनाया जाएगा पार्क    

2 min read
Google source verification
अब नगर परिषद ने लिया खण्डहर होते इस प्राचीन किले की देखरेख का जिम्मा

अब नगर परिषद ने लिया खण्डहर होते इस प्राचीन किले की देखरेख का जिम्मा

इंदरगढ़(दतिया)। नगर का प्राचीन किला जो देखरेख के अभाव में अतिक्रमण के साथ-साथ खण्डहर होता जा रहा है। लेकिन अब नगर परिषद इस प्राचीन किले की देखरेख करेगी। किले का सर्वे कार्य शुरू करा दिया गया है। इस दुर्ग के अंदर पार्क बनाने की योजना तैयार की जा रही है। पार्क के साथ किले की साफ-सफाई होने से यहां लोगों का आना जाना शुरू हो जाएगा।

नगर की पुरानी बस्ती के बीचोंबीच एक विशाल आकार में प्राचीन किला बना हुआ है जो देखरेख के अभाव में दिन प्रतिदिन खम्डहर होता जा रहा है। खण्डहर होते इस दुर्ग की देखरेख का जिम्मा अब नगर परिषद के हाथों में आ गया है।
इस कारण अब इस दुर्ग की खराब होती दशा सुधर जाएगी। क्योंकि नगर परिषद सीएमओ महेन्द्र सिंह यादव एवं इंजीनियर नंदकिशोर गोस्वामी ने आर्कीटेक्ट द्वारा किले का सर्व कार्य शुरू कर दिया है। दुर्ग के अंदर पार्क बनाने की योजना बनाई जा रही है। पार्क निर्माण के साथ दुर्ग की साफ-सफाई का अभियान भी चलाया जाएगा।


अतिक्रमणकारियों को थमाए थे नोटिस

नगर परिषद द्वारा दुर्ग की सुरक्षा एवं देखरेख के चलते सर्वे कार्य से पूर्व दुर्ग के अंदर मकान बनाकर निवास करने वाले आठ लोगों पर अतिक्रमण के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें किले के अंदर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस दिए थे। ताकि दुर्ग के अंदर से अतिक्रमण हटाया जा सके।

शौचालय बना है दुर्ग

प्राचीन दुर्ग अभी तक देखरेख के अभाव में अतिक्रमण का शिकार होकर खण्डहर होता जा रहा है। लावारिश पड़े इस दुर्ग को लोगों ने शौच का स्थान भी बना रखा है। इस कारण दुर्ग के अंदर गंदगी व बदबू फैली रहती है। इस कारण आमजन दुर्ग के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते है।

पार्क का निर्माण होगा

प्राचीन दुर्ग की देखरेख अब नगर परिषद करेगी। इस दुर्ग का सवे कार्य कराया जा रहा है। यहां पर पार्क नहीं है इस कारण दुर्ग के अंदर सुंदर पार्क बनाने की योजना है और स्वीकृति मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

महेन्द्र सिंह यादव, सीएमओ, नगर परिषद, इंदरगढ़