
woman suicide due to one sided love harassment
MP News: मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 40 वर्षीय शादीशुदा महिला ने एकतरफा प्रेम और मनचले की कथित मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना तिघरा गांव की है, मृतका के पति ने पुलिस को बताया है कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी पत्नी से एकतरफा प्यार करता था और बीते करीब 5 साल से पत्नी को परेशान कर रहा था। पत्नी उससे दूरी बनाना चाहती थी लेकिन आरोपी पीछा नहीं छोड़ रहा था।
तिघरा गांव की रहने वाली 40 वर्षीय ममता दौहरे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ममता के पति राजेंद्र दौहरे का आरोप है कि ठकुरास मोहल्ला निवासी मोनू सेंगर पिछल करीब पांच वर्षों से उसकी पत्नी को लगातार परेशान कर रहा था। राजेंद्र के मुताबिक मोनू सेंगर पत्नी ममता से एकतरफा प्रेम करता था और इसी कारण लंबे समय से उससे संपर्क बनाए हुए था। परिजनों ने बताया कि मृतका ममता सोनू सेंगर से दूरी बनाना चाह रही थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था और लगातार मानसिक दबाव बना रहा था।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को मामला अचानक बिगड़ गया। आरोप है कि मोनू सेंगर ने ममता के साथ मारपीट की, वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे पति राजेंद्र दौहरे पर ईंट से हमला कर दिया गया, जिससे उनके पैर के अंगूठे में चोट आई। ममता के शरीर पर भी कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला ने घटना से पहले खुद अपने मोबाइल से भांडेर थाना फोन कर मदद मांगी थी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही महिला ने यह दुखद कदम उठा लिया।
ममता और राजेन्द्र के तीन बच्चे हैं। प्रिया दौहरे, अनिकेत दौहरे एवं अंजली दौहरे अपनी मां की मौत के बाद सदमे में हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लगातार उत्पीड़न और हालिया मारपीट इस आत्महत्या की मुख्य वजह बनी या नहीं। थाना प्रभारी भांडेर कोमल परिहार ने बताया कि शव का पीएम कराया गया है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। तथ्यों के आधार पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
05 Apr 2026 05:31 pm
Published on:
05 Apr 2026 05:30 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
