6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्याऊ तो है मगर मटके पड़े है सूखे

नगर परिषद इंदरगढ़ का प्याऊ राहगीरों की प्यास बुझाने में हो रहा नाकाम There is a water bowl but the pots are dry, news in hindi, mp news, datia news

less than 1 minute read
Google source verification
प्याऊ तो है मगर मटके पड़े है सूखे

प्याऊ तो है मगर मटके पड़े है सूखे

दतिया (इंदरगढ़). अजीब बात है न। गर्मी में प्याऊ इसलिए लगवाए जाते हैं ताकि राहगीर प्यास बुझा सके। किंतु इंदरगढ़ नगर परिषद ने जो प्याऊ लगवाए हैं वह बिन पानी सूने हैं। इन प्याऊ में मटके सूखे पड़े हैं। राहगीर हैं कि प्यास बुझाने के लिए बाजार से रुपए देकर पानी खरीद रहे हैं। और प्याऊ पर लगा बैनर राहगीरों को चिढ़ा रहा है।

नगर परिषद द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी नगर के व्यस्तम व सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को आसानी से पानी उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ स्थापित की गई हैं। प्याऊ के नाम पर नगर परिषद खर्च भी दिखाती है। लेकिन पैसा खर्च होने के बाद भी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। नगर परिषद ने प्याऊ में जो मटके रखवाए है वह पानी से न भरने के कारण खाली पड़े रहते हैं।

बैनर लगाकर की खानापूर्ति
हमने देखा है कि चौराहा पर प्याऊ में रखे मटके खाली है। प्याऊ की कोई देखरेख करने वाला नहीं है। मटके खाली पड़े हुए है। सिर्फ बैनर लगाने से आमजन को शीतल जल उपलब्ध नहीं हो जाता है। मटकों को पानी से भरने की व्यवस्था की जानी चाहिए।
सुमित उपाध्याय पार्षद वार्ड 14
करवाता हूं जानकारी
&प्याऊ में रखे मटकों में पानी क्यों नहीं है मैं दिखवाता हूं। वहां पर तैनात श्रमिक कहां है इसका पता लगाया जाएगा। प्याऊ का संचालन करने का उद्देश्य आमजन को शीतल जल पिलाना है। अगर मटकों में पानी नहीं है तो उन्हें भरवाया जाएगा
महेंद्र यादव, सीएमओ, नगर परिषद इंदरगढ़