
अनुसूचित जनजाति की सूची में किया जाए शामिल
अनुसूचित जनजाति की सूची में किया जाए शामिल
इंदरगढ़। मांझी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित किए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय मांझी महासभा मप्र की इंदरगढ़ इकाई द्वारा इंदरगढ़ तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया गया।
अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे मांझी समाज के लोगों के बीच क्षेत्रीय विधायक घनश्याम सिंह पहुंचे और उनकी मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि मांझी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में सम्मिलित कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व से तथा सदन में भी मजबूती से पक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मांझी समाज मेहनती और ईमानदार समाज है। समाज के उत्थान के लिए सदैव साथ हैं। विधायक सिंह ने मांझी समाज के सामुदायिक भवन की मरम्मत तथा बाउण्ड्रीवाल के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत की है। धरना के दौरान मांझी समाज के लोग उपस्थित रहे।
विधायक सिंह ने मांझी समाज के सामुदायिक भवन की मरम्मत तथा बाउण्ड्रीवाल के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृत की है। धरना के दौरान मांझी समाज के लोग उपस्थित रहे।
Published on:
21 Aug 2023 12:07 pm

बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
