
सड़क पर लग रही फल की थोक मंडी, हादसे का भय
सड़क पर लग रही फल की थोक मंडी, हादसे का भय
भांडेर। तहसील भांडेर में इन दिनों नगर परिषद की अनदेखी लापरवाही रवैए के कारण कई मूलभूत सुविधाओं से महरूम बना हुआ है। इसका जीता जागता उदाहरण फल की थोक मंडी की समस्या है। पिछले कई वर्षो से चली आ रही थोक फल की मंडी की समस्या इतनी बड़ी हो गई है कि थोक व्यापारी सड़क पर बैठकर फल बेचने के लिए मजबूर है। नगर परिषद अभी तक फल विक्रेताओं के लिए खाली जगह उपलब्ध नहीं करा सकी है। ऐसे में हादसे का भय बना रहता है।
नगर में थोक में बिकने वाले फल मंडी आजकल तहसील चौराहा पर सड़क किनारे संचालित हो रही है। इस कारण यातायात बाधित हो रहा है। बतादें कि कुछ माह पूर्व लहार रोड से मेला ग्राउण्ड की तरफ जाने वाले मार्ग पर डामर और गिट्टी बिछाकर फलों के थोक विक्रेताओं को थोक फल मंडी लगाए जाने की व्यवस्था की गई थी। नगर परिषद द्वारा इसके लिए काफी पैसा भी खर्च किया गया। नगर में मुनादी भी कराई गई थी कि फलों की बिक्री करते हुए कोई भी चार पहिया ठेला या फलों की दुकान रास्ते में लगी हुई मिली तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। पर एक भी दुकानदार उक्त चयनित जगह पर दुकान लगाने के लिए तैयार नहीं हुआ। थोक व्यापारी तहसील चौराहा पर सड़क पर दुकाने लगाए हुए नजर आते है। जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं हादसे का भी भय बना रहता है।
हादसे का बना रहता है डर
नगर का तहसील चौराहा जो कि काफी व्यवस्तम चौराहा है। जहां काफी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में फल विक्रेता सड़क किनारे फल की डलिया रखकर मार्ग को अवरूद्ध कर रहे है। वहीं कुछ फल विक्रेता अपने-अपने चार पहिया के ठेला लगाकर रोड किनारे फलों की दुकान लगाए हुए है। सब्जी विक्रेता भी सड़क पर ठेला रखे हुए रहते है। जिससे आमजन को निकलने में परेशानी होती है।
हादसा होने का रहता है भय
आजकल सड़कों पर विभिन्न तरह की दुकानें लग जाने से पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। हमेशा डल लगा रहता है कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए।
बंटी प्रजापति
होती है परेशानी
रोड पर दुकानें लगने के कारण वाहन नहीं निकल पाते है और जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में वाहन चालक समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते है।
रामनारायण अग्रवाल
विक्रेताओं को दिया जाएगा नोटिस
जितने भी दुकानदार आमरोड पर दुकाने लगाकर सामान बेच रहे है उन्हें शीघ्र नोटिस दिया जाएगा। वहीं ऐसे विक्रेताओं को उनके लिए चिहिंत की गई जगह पर दुकानें लगाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
हनुमंत सिंह भदौरिया, सीएमओ, नगर परिषद, भांडेर
Published on:
09 May 2023 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allदतिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
