दौसा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी हुई है। जिला पुलिस की टीम ने 2 दिन का विशेष अभियान चलाकर बदमाशों की धरपकड़ की। 620 पुलिसकर्मियों की 124 टीम ने 900 जगह पर दबिश देकर 246 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें प्रदेश के अन्य जिलों के 42 व मध्य प्रदेश पुलिस के वांटेड एक आरोपी को भी दबोचा गया है।
पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अभियान के तहत जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने, अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास कायम रखते हुए अपराधों पर लगाम लगाई जा रही है। जिले में लोग भयमुक्त होकर मतदान कर सकेंगे। एएसपी बजरंग सिंह, रामचंद्र सिंह व शंकरलाल मीना के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों ने टीमों के साथ मिलकर आरोपियों का पकड़ा है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने स्थायी वारंटी पीपलखेड़ा निवासी घनश्याम सिंह राजपूत, ठीकरिया निवासी गिर्राजप्रसाद मीणा, कालूराम गुर्जर निवासी जैतपुर गुजरान, जयपुर के मालपुरा गेट निवासी जितेंद्र शर्मा तथा बालाहेड़ी निवासी दिनेश खटीक को गिरफ्तार किया है।