1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूमि विवाद में हत्या के मामले में आठ गिरफ्तार

8 arrest in murder case of mahwa by dausa police- अनुसंधान में लापरवाही के आरोप पर हटाए गए थे थानेदार

2 min read
Google source verification
भूमि विवाद में हत्या के मामले में आठ गिरफ्तार

भूमि विवाद में हत्या के मामले में आठ गिरफ्तार

दौसा. महुवा थाना क्षेत्र के अंछापुरा गांव में तीन सप्ताह पहले भूमि विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक जने की मौत होने के मामले में पुलिस ने बुधवार को 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले के अनुसंधान में लापरवाही की शिकायत पर दो दिन पहले महुवा के थाना प्रभारी को हटाने की जानकारी भी पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बातचीत में दी।

8 arrest in murder case of mahwa by dausa police


पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि 18 अगस्त को अंछापुरा में जमीन के विवाद को लेकर आपसी झगड़ा हो गया था। इस मामले में घायल मदनमोहन सैनी व गुड्डी देवी को महुवा अस्पताल से जयपुर रैफर किया गया था। रामेश्वर उर्फ बबली सैनी ने 14 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मदनमोहन की जयपुर में इलाज के दौरान मौत होने पर हत्या की धारा भी जोड़ दी गई।
आईजी एस. सेंगाथिर के निर्देशन में सीओ महुवा शंकरलाल मीना व थानाधिकारी करणसिंह के सुपरविजन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

पीडि़त पक्ष व आमजन ने थानाधिकारी की कार्यशैली को लेकर व अनुसंधान में लापरवाही की शिकायत की तो अनुसंधान वृत्ताधिकारी को दिया गया। काफी समय तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इस पर थानाधिकारी महुवा करणसिंह के स्थान पर राजपाल यादव को लगाया गया। सीओ शंकरलाल व सीआई राजपाल यादव ने विशेष प्रयास कर मंगलवार देर रात आरोपी रघुवीर, सरूपी, प्रकाश, किस्तूरी, हरिमोहन, प्रीतम, विष्णु, योगेश निवासी अंछापुरा को गिरफ्तार किया गया।


महुवा सीओ ने बताया कि साइबर सेल व मुखबिरों की सहायता से टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी। साइबर टीम को इनपुट मिलने पर कुछ लोगों से पूछताछ कर आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। रात को तेली का तिबारा तूंगा से आरोपियों को दबोच लिया गया। वहां आरोपी एक रिश्तेदार के मकान में सो रहे थे। घेरा डालकर पुलिस ने आठ जनों को दबोच लिया। मामले में अभी अनुसंधान जारी है।

8 arrest in murder case of mahwa by dausa police

Story Loader