
दौसा। लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी जोरशोर से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच राजस्थान में बीजेपी के अंदर आपसी कलह का मामला सामने आया है। दरअसल, बीजेपी सांसद जसकौर मीणा एक कार्यक्रम के दौरान पोस्टर पर कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की तस्वीर देखकर बुरी तरह भड़क गईं। साथ ही सांसद ने संबंधित अधिकारी को जमकर खरी खोटी सुनाई।
लालसोट के निकटवर्ती गांव डिडवाना में गुरुवार को शक्ति वंदन स्वंय सहायता समूह सखी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम जसकौर मीणा के संसदीय क्षेत्र में था। लेकिन, कार्यक्रम के दौरान लगे बैनर पर ना तो जसकौर की तस्वीर थी और ना ही स्थानीय विधायक की। चौंकाने वाली बात ये रही कि बैनर में किरोड़ी मीणा की फोटो थी। जिसे देख सांसद ने संबंधित अधिकारी को मोबाइल पर फटकार लगाते हुए कहा कि जो बैनर लगा रखा है उसमें न तो विधायक और न ही सांसद की फोटो है। किरोड़ीलाल मीणा की फोटो लगा रखी है, उनका यहां क्या काम है।
इस मामले में राजीविका जिला प्रबंधक बलदेव गुर्जर ने कहा कि बैनर की डिजायन सहित अन्य चीजें स्टेट लेवर पर तय हुई थी। शक्ति वंदन स्वंय सहायता समूह सखी सम्मान समारोह को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया था। हमने इस मामले में सांसद जसकौर मीणा से स्टेट लेवल पर बात करने के लिए कहा है और उन्हें संबंधित अधिकारियों के नंबर भी दिए हैं।
Published on:
23 Feb 2024 11:54 am

बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
