3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा नगर परिषद की साधारण सभा में 119.38 करोड़ का बजट पारित

Budget of 119.38 crores passed in General Assembly of Dausa Municipal Council: सीवर लाइन व ट्रांसपोर्ट नगर की जगी उम्मीद

2 min read
Google source verification
दौसा नगर परिषद की साधारण सभा में 119.38 करोड़ का बजट पारित

दौसा नगर परिषद की साधारण सभा में 119.38 करोड़ का बजट पारित

दौसा. नगर परिषद के नवनिर्वाचित बोर्ड की साधारण सभा सोमवार को सभागार में आयोजित की गई। इसमें करीब 250 करोड़ की लागत से शहर में सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने तथा ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि का चयन करने के लिए जिला प्रशासन से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 119 करोड़ 33 लाख 38 हजार का वार्षिक बजट भी पारित किया गया।

Budget of 119.38 crores passed in General Assembly of Dausa Municipal Council



इससे पूर्व सभा की शुरुआत में विधायक मुरारीलाल मीना, सभापति ममता चौधरी व उप सभापति कल्पना जैमन का 51 किलो फूलों की माला से स्वागत किया गया। सभी पार्षदों का भी माला, शॉल व साफा आदि से सम्मान हुआ। बैठक की शुरुआत करते हुए सभापति ने कहा कि शहर के विकास एवं सौन्दर्यीकरण में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। परिषद में किसी को बेवजह चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि तालमेल से काम किया जाएगा। कार्मिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए लापरवाही बरतने पर कठोर कदम उठाने की चेतावानी भी दी।


विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा
विधायक मुरारीलाल मीना ने कहा कि दौसा में सीवर लाइन पिछली कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हो गई थी। आरयूआईडीपी के अभियंता भी दौसा में बैठने लगे थे, लेकिन सरकार बदलते ही काम बंद हो गया। अब फिर से वे विधानसभा में मुद्दा उठाकर स्वीकृति दिलाने का प्रयास करेंगे। विधायक ने कहा कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। इसमें सभी पार्षद सहयोग करें। आयुक्त पूजा मीना ने आभार जताते हुए सवालों के जवाब भी दिए।


प्रत्येक वार्ड को 10-10 लाख रुपए
सभा में जब पार्षदों ने विकास के काम गिनाने शुरू किए तो विधायक ने सभी वार्डों में 10-10 लाख रुपए के कार्य कराने का सुझाव दिया। इस पर सभी ने सहमति जता दी। सभापति ने बताया कि साधारण सभा में नए पार्क विकसित करने व पुरानों का सौन्दर्यीकरण, कब्रिस्तान व श्मशान घाटों का विकास, रोडलाइटों का विस्तार, सफाई के लिए शहर में पांच जोन बनाकर नए ठेके करने, सडक़ें, नालियां तथा ढाई करोड़ की लागत से नगरपरिषद में नए भवन का निर्माण सहित अन्य विकास के प्रस्ताव लिए गए।


चार ही पार्षद बोल पाए
सभा में अधिकतर पार्षद बोलने के लिए तैयारी कर आए थे, लेकिन मौका नहीं मिल सका। डेढ़ घंटे में ही साधारण सभा खत्म कर दी गई। इससे कुछ पार्षद मायूस हो गए तो सभी से लिखित में प्रस्ताव व सुझाव ले लिए गए। निर्दलीय पार्षद सन्नी खान ने मुस्लिम धर्म के त्योहारों व जुलूस आदि पर भी नगरपरिषद की ओर से इंतजाम कराने का प्रस्ताव दिया। कर्मचारियों के वर्दी में रहने की बात कही। भाजपा के पूरण सैनी ने बजट के एक्ट को लेकर सवाल दागा तथा नयापन नहीं होने की बात कही।

निर्दलीय सियाराम सत्तावन ने कॉलोनियों में गेट, मुख्य सडक़ों पर ट्रैफिक लाइट लगाने सहित अन्य सुझाव दिए। कांग्रेस के प्रदीप जौण ने सफाई प्रबंधन को दुरुस्त करने व पानी निकासी का मुद्दा उठाया। सभा में पार्षद कमलेश मीना, दिव्या चौधरी, आशा खण्डेलवाल, आचार्य आशीष शर्मा, मोहन प्रजापत, कविता आनंद, अलका शर्मा, माया शर्मा, ममता शर्मा, सुनीता सैनी, जितेन्द्र डीगवाल, यास्मीन खान सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

Budget of 119.38 crores passed in General Assembly of Dausa Municipal Council

Story Loader