2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

रैली निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Google source verification

दौसा. केन्द्र सरकार द्वारा प्रर्वतन निदेशालय के माध्यम से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से की गई पूछताछ के विरोध में जिला कांग्रेस की ओर से शनिवार को जिला कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला परिषद से रैली निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को परेसान करने के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार ईडी से बार-बार नोटिस जारी कराकर राजनीतिक दबाव बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी को नोटिस भेजकर परेशन किया, अब सोनिया गांधी को नोटिस जारी करवाकर तलब किया। ऐसी हरकतों से विपक्ष को कुचलना चाहती है लेकिन कांग्रेस न दबाव में आएगी और ना डरेगी।


जिला प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज ने कहा कि पहले भी इंदिरा गांधी पर आरोप लगाकर पूरे देश मे बवंडर मचाया था, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला था। भाजपा ने तो सत्ता ही मनमोहन सरकार पर झूठे आरोप लगाकर हासिल की है। जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, अजीतसिंह महुवा, प्रधान दौसा प्रहलाद मीना, नांगल प्रधान दिनेश मीना, लटूरमल सैनी, दिनेश मिश्र, रामबिलास शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान अवधेश शर्मा, जगदीश राड़ा, दीपक पटेल, ब्रजमोहन थानेदार, सत्यनारायण बोहरा, खैरातीलाल सैनी, नवीन तिवाड़ी,, प्रकाश मीणा रुक्मणि गुप्ता, जलजीत मीना, उमाशंकर बनियाना, रामनिवास गोयल, हरिओम दीक्षित, करतारसिंह गुर्जर, विनोद भंडारी, मुकेश राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।