2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा : विदेशी सामान की जलाई होली, चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान

वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Mahesh Jain

Jun 19, 2020

दौसा : विदेशी सामान की जलाई होली, चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान

दौसा : विदेशी सामान की जलाई होली, चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान

दौसा. स्वदेशी जागरण मंच जिला दौसा ने शुक्रवार सुबह गांधी तिराहे पर प्रांत संयोजक डॉ. शंकरलाल शर्मा के नेतृत्व में वीर शहीदों को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही चीन के सामानों का बहिष्कार कर स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद अमर रहे, स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ, भारत माता की जय आदि नारे लगाए। स्वदेशी सामान की सूची भी नगर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में टोली बनाकर वितरित की गई तथा विदेशी सामान की होली जलाई।


मंच के प्रांत संयोजक डॉ. शंकरलाल शर्मा ने कहा कि चीन ने लद्दाख गलवान घाटी में 20 भारतीय सैनिकों की हत्या की। ऐसे में चीनी माल का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग करना शहीदों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला संयोजक राजबहादुर शर्मा ने बताया कि स्वदेशी सामान का पूर्ण रूप से उपयोग करने पर हमारा देश समृद्ध होगा।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाड़ी, नगर अध्यक्ष विपिन जैन, मुरारी धौंकरिया, ग्राहक पंचायत के दुर्गा प्रसाद सैनी, मुरारी आभानेरी, पंडित राधेश्याम शर्मा, गुलाबचंद शर्मा, विद्या भारती के डॉ. ओपी गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता ,रुपेंद्र मोहन शर्मा, परमानंद शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, सहदेव योगी, सुरेश चंद जोशी, सुरेश घोसी, प्रहलाद महेश्वरा, अजय बटवाल, कैलाश गोठड़ा, डॉ. ओपी बंसल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उर्मिला जोशी, कलावती गुप्ता आदि उपस्थित थे।

बांदीकुई. शहर के गांधी पार्क में यूथ कांग्रेस ने भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सुबोध पंडित, देशराज सिंह, हर्ष शर्मा, सलमान मंसूरी, अतुल शर्मा, शाहरुख खान, प्रेम रावत, विनय शर्मा, साहिल गोयल आदि ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

Story Loader