25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा सांसद हरीश मीणा ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण

बसवा कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का सांसद हरीश मीणा ने निरीक्षण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Gaurav Kumar Khandelwal

•

Updated: 6 Sep 2017, 8:34 AM IST

dausa mp harish meena

dausa mp harish meena

बसवा. कस्बे के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का सांसद हरीश मीणा ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। कक्षा बारहवीं में कमरे के अन्दर कुर्सी-टेबल रखी होने पर नाराजगी जाहिर की। प्रधानाचार्य आशा बैरवा व स्टाफ के साथ चर्चा की। सांसद ने कहा कि बेटियों को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। विद्यालयों में जो भी कमी है, उसको सांसद कोटे से दूर किया जाएगा।


इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामधन मीणा, उपाध्यक्ष नरेन्द शर्मा, प्रभुदयाल मीणा, महामंत्री छोटेलाल ईंटोड़ा, कोषाध्यक्ष मांगीलाल सैनी, कल्याणसहाय शर्मा, जयसिंह राजपूत, सीताराम परेवा, गिर्राज सैनी आदि मौजूद थे।
सांसद हरीश मीणा ने कस्बे में नगर अध्यक्ष पूरण बोहरा के निवास पर लोगों की समस्याएं सुन समाधान कराया। दोपहर एक बजे सासंद ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

सांसद ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा की पढ़ाई के लिए लोगों को जागरूक रहना चाहिए। विष्णु अटोलिया ने कहा कि कस्बे से प्रतिदिन हजारों यात्री जयपुर दिल्ली यात्रा करते हैं। ऐसे में यदि पूजा व आश्रम एक्सप्रेस का ठहराव किया जाए।

असलम बसवा ने हिसार-जयपुर शटल सवारी गाडी का समय परिवर्तन कराए जाने की मांग की। दिव्यांग गिर्राज ज्योतिषी ने बीपीएल में शामिल कराए जाने की मांग की। इस मौके पर अब्दुल मन्नान खॉ, प्रतापसिंह राजावत, शिम्भू सभापति, उप सरपंच पूरण सैनी, शिवलाल सैन, प्रभुदयाल मीणा, बसंत जैमन बाबूलाल शर्मा मौजूद थे।

बालिका विद्यालय को सांसद ने लिया गोद


मंडावर. सांसद हरीश मीना ने सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडावर का निरीक्षण कर विद्यालय स्टाफ सहित छात्राओं से अलग - अलग वार्ता कर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सांसद ने विद्यालय के जर्जर भवन को देखते हुए उसकी छत पर चढ़ कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में घूम रहे आवारा पशुओं व गंदगी के आलम को देखकर चिंता जताते हुए विद्यालय स्टाफ को नसीहत दी और कहा की स्वच्छता में ही ईश्वर का निवास होता है । उन्होंने कहा कि यहां साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी तरह से होनी चाहिए।

इस दौरान सांसद ने विद्यालय में सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ उच्च स्तर की गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने बताया बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वे इस विद्यालय को गोद ले रहे हैं इसके तहत करोड़ो के विकास कार्य करवाएं जाएंगें। इस दौरान किशनसिंह नरूका, बृजलाल मीना, राधामोहन हुड़ला, श्याम सुन्दर, रामनिवास गोयल सहित अनेक लोग मौजूद थे।