2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

दौसा. शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

2 किलोमीटर तक लगी लम्बी लाइन

Google source verification

दौसा. गीजगढ़ कस्बे के श्रीधाम बांकली बालाजी मन्दिर में कौशल किशोर दास के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ व रासलीला के शुभारम्भ को लेकर 1109 कलशों की यात्रा निकाली गई ।इसमे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कलश यात्रा में श्रद्धालु बालाजी व माताजी के जयकारों के साथ बस स्टैण्ड़, शीतला माता,पुराना बाजार, गणेश चौक, मण्ड़ी रोड से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख भजन गाती आगे बढ रही थी, वहीं पुरुष श्रद्धालु बैण्ड बाजो के आगे नाचते गाते आगे बढ रहे थे। जगह जगह जलपान व अल्पाहार देकर स्वागत किया। महायज्ञ में आचार्य राजेश मंत्रोच्चार से आहुतियां दिलवाएंगे।
1लाख 11 हजार में छूटी प्रधान कलश की बोली: प्रधान कलश की बोली सूरज शर्मा दिल्ली वाले ने 1 लाख 11 हजार में बोली लगाकर छुड़वाई। जबकि आठ अन्य मुख्य कलशों की भवरङ्क्षसह, लक्ष्मण, गोपाल, किशोरी, विमल,भूपेंद्र, गिर्राज व फूलचंद ने बोली लगाकर छुड़वाई। नौ दिन तक रोजाना आहुतियां के लिए बोली लगाई जाएगी। बालाजी सहित अन्य की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी।
2 किलोमीटर तक लगी लम्बी लाइन: कलश यात्रा में 5 हजार से भी अधिक महिला -पुरूष श्रद्धालुओं की 2 किलोमीटर तक लाइन लग गई। इससे रास्ते में जाम सा लग गया। गीजगढ़ चौकी प्रभारी घनश्याम यादव के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस जवान व बजंरग सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह खड़े रहकर सुरक्षा व्यवस्था सम्भाली।

गाजे-बाजे से निकाली महर्षि गौतम की शोभायात्रा
मंडावरी(लालसोट). उपखण्ड के मंडावरी कस्बे में श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज एवं गौतम नवयुवक मंडल के तत्वावधान में महर्षि गौतम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर कस्बे के गौतम आश्रम में प्रात: हवन पूजन के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई, उसके बाद दोपहर में कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर महर्षि गौतम की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। चौधरी धर्मशाला में विचार गोष्ठी एवं अतिथि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न सामाजिक समस्याओं एवं समाज की प्रगति के लिए विचार मंथन एवं भावी पीढी द्वारा महर्षि गौतम के आदर्शों को अपनाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण गौतम, मुख्य अतिथि सत्यनारायण कुंडेरा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में रिपुसूदन गौतम, घनश्याम बगड़ी, राधेश्याम बगड़ी,भगवान सहाय, रामजी लाल, हरि मोहन, नरेंद्र गौतम जस्टाना, अशोक रणवा, कपिल देवली, विनोद मिर्जापुरा, संतोष भगवतपुरा रहे। इस मौके पर दिवंगत गिर्राज गोल वाले एवं मुरलीधर गौतम मंडावरी के असामयिक निधन पर उन्हे श्रद्धांजलि भी दी गई। विचार गोष्ठी का संचालन कमलेश गौतम ने किया। कार्यक्रम में नवयुवक मण्डल के पं.प्रहलाद नारायण गौतम ,सुरेश गौतम,योगेंद्र गौतम, दीपक गौतम,शिव शंकर गौतम, सतीश बर्फवाले, दिनेश गौतम रमेश गौतम, राजेंद्र गौतम,गुलाब गौतम, शंभूलाल तथा समाज के दर्जनों महिला एवं पुरुष शरीक हुए।