दौसा. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पहले जिले में भाजपा जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस की प्रदेश सरकार की कमियां जनता को बताने के लिए 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक रथ जिले में घूमेंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 4 साल में हर मोर्चे पर विफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। जनता से किए हुए वादों को भी सरकार ने अभी तक पूरा नहीं किया।
राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कहा सरकार के 92 विधायकों ने इस्तीफा दे रखा है, फिर भी उनका कार्य करना निश्चित तौर पर दिखावे की पराकाष्ठा को दर्शाता है। चिकित्सा मंत्री के होते हुए भी जिले में चिकित्सकों की कमी व अस्पतालों की दुर्दशा है। यात्रा रवानगी के बाद भाजपा ने सोमनाथ सर्किल तक रैली भी निकाली। भाजपा ने
कांग्रेस सरकार नेे नहीं किया एक भी वादे पूरा
गुढा़कटला. विधानसभा क्षेत्र बांदीकुई के भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भांवता भांवती गांव से जन आक्रोश यात्रा को पूजन कर रवाना किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व युवा बोर्ड अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी ने कहा की राज्य की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार, अपराध चरम पर पहुंचा है, वहीं सरकार ने जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए।
वरिष्ठ कार्यकर्ता केदार मीणा ने कहां की केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण ही आज हर घर जल योजना के चलते लोगों को पानी मुहैया हो रहा है। भाजपा सरकार ने जनता से किए हर वादे को समय से पहले ही पूरा किया है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण बैनाड, भूपेंद्र सैनी, जिला परिषद के पूर्व सदस्य केदार मीणा,लेखराज सैनी, जिला उपाध्यक्ष रवि पालीवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दौलतराम मीणा, मंडल अध्यक्ष महिपाल मीणा, हनुमान मीणा, पंचायत समिति सदस्य मुकेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष शशि शर्मा, घनश्याम मीणा, रतिराम मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जन आक्रोश यात्रा भांवता भांवती से रवाना होकर बगडेडा, रेहडिया, चांदेरा, गुढाकटला होती हुई कई गांवों में से होकर गुजरी। जहां जनसभा में राज्य सरकार की थोथी घोषणाएं, जन विरोधी नीतियों एवं केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ सभाओं में बताया गया।