विधानसभा चुनावों के दौरान आमजन को भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश देने के लिए बुधवार को रामगढ पचवारा कस्बे व सोनड़ गांव में जिला कलक्टर कमर चौधरी व एसपी वंदिता राणा की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान अद्र्धसैनिक बल के जवान भी फ्लैग मार्च में मौजूद रहे। एसडीएम वर्षा मीना, एएसपी रामचंद्रसिंह, सीओ अरविंद गोयल, थानाधिकारी मदनलाल मीना, नाथूलाल मीना, गोपाल शर्मा, रघुवीर सिंह भी फ्लैग मार्च में मौजूद रहे।(नि.प्र.)