जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब डेढ़ बजे छावा गांव की किशनपुरा वालों की ढाणी में रहने वाले अजय सैनी, हरि सैनी, कमलेश सैनी, छुट्टनलाल सैनी एवं घनश्याम सैनी के यहां बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।इसके बाद परिवार के लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उनके सभी प्रयास विफल हो गए। मौके पर पहुंचे पालिका दमकल के फायरमैन महेश सिंह व श्रवण हट्टिका ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवारों का सब कुछ आग में जल गया।