2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

धरने पर बैठे किरोड़ी समर्थक युवाओं की स्वास्थ्य जांच

एक युवक की तबीयत खराब पाई गई

Google source verification

दौसा. वीरांगनाओं के अपमान व राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के साथ हुए दुव्र्यवहार के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने के विरोध में दौसा कलक्ट्रेट के सामने सातवें दिन गुरुवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान धरने पर बैठे युवाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। एक युवक अंतु नांदरी की तबीयत खराब पाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त नहीं किया जाएगा और मंत्री शांति धारीवाल माफी नहीं मांगेंगे तब तक धरना जारी रहेगा।

इस दौरान धुंधीराम मीना, पूर्व प्रधान राजेन्द्र महुवा, रितेश पारीक, हरकेश मटलाना, पंखीलाल मीणा, कमल मीना, रामजीलाल राखला, महेन्द चांदा, दर्शन घूमना, महेंद्र पिलोड़ी, गंगासिंह, रतेश खैरवाल, कल्याण मांगाभाटा, रोहिताश धोली, कुलदीप राजपुरा, रमेश रामपुरा, अनिराज, राकेश रानिवास, हरफूल डीलर आदि थे।