1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष: पोषक अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद

जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित  

Google source verification

दौसा. भारत सरकार की ओर से वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर मिलेट्स अनाजों के उत्पादन में वृद्धि मूल्य संवर्धन मूल्य संवर्धन उत्पादों के घरेलू उपयोग में वृद्धि आदि के संबंध में जागरुकता लाने के उद्देश्य से वर्ष 2022-23 में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पौष्टिक अनाज योजना अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को होटल रावत पैलेस में किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद धारासिंह मीणा ने दीप जलाकर उद्घाटन किया।

संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार पूरणचंद मीणा ने सीईओ का स्वागत किया। प्रतिभागियों को राजस्थान में मिलेट्स उत्पादन पर लघु वीडियो क्लिप भी दिखाई गई।कृषि विज्ञान केंद्र दौसा के अध्यक्ष डॉ. बीएल जाट ने बताया कि देशभर में पौष्टिक अनाजों की खेती की जा रही है। दौसा जिले में ज्वार, बाजरा की खेती बहुतायत में की जा रही है। प्राध्यापक बबीता डीगवाल ने मिलेट्स से उत्पाद बनाने के बारे में जानकारी दी। प्रधान प्रहलाद रोहड़ा ने किसानों को इसकी उपयोगिता के बारे में जागरूक होने पर जोर दिया। डॉ. मोहनलाल मीणा ने कहा कि पोषक अनाज स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होते हैं।

कृषि अधिकारी (फसल) धर्म सिंह गुर्जर ने उत्पादन के बारे में जानकारी दी। उपनिदेशक उद्यान जेपी मीणा ने संचालित योजनाओं के बारे में बताया। मंच संचालन उप निदेशक आत्मा डॉ. फतहलाल सैनी ने कियाा। कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि नवलकिशोर मीणा, कृषि अधिकारी सुरज्ञान सिंह गुर्जर, सांख्यिकी अधिकारी डॉ. सुखराम मीना सहित कई अधिकारी, संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।