scriptराजस्थान : मेहमान बनकर घुसे घर में, नाबालिग से कर डाला बलात्कार | Minor girl raped by Two people in Dausa | Patrika News
दौसा

राजस्थान : मेहमान बनकर घुसे घर में, नाबालिग से कर डाला बलात्कार

राजस्थान : मेहमान बनकर घर में घुसे, नाबालिग से कर डाला बलात्कार, पुलिस बुलाने की बात सुन हुए फरार

दौसाAug 06, 2019 / 09:38 pm

anandi lal

दौसा। जिले के महुवा थाना इलाके से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने मंगलवार को पुलिस थाने में दो लोगों के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक बलात्कार ( minor girl raped ) करने का मामला दर्ज ( police case ) कराया है। पुलिस बुलाने की बात सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने थाने में दुष्कर्म ( Minor girl raped in Dausa ) का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार शाम को उसकी बेटी के ससुर का दोस्त खिड़कड़ी पाड़ली निवासी रामसिंह और यादव नाम का एक सख्स उनके घर पर आए।
पीड़िता के दोनों लोगों के पहुंचने के दौरान वह पड़ौस में मोबाइल चार्ज लगाने के लिए चली गई। इस दौरान घर में महज अकेली बेटी खाना बनाने में व्यस्त हो गई। इस दौरान अकेलेपन का फायदा उठाकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दोनों लोगों ने बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों शराब के नशे धुत थे। मोबाइल चार्ज लगाकर जब वह वापस घर लौटी और दोनों को खाना खिलाया। इसके बाद उन्हें सोने के लिए बिस्तर तक दे दिए।
यह भी पढ़ें

राजस्थान : Mid Day Meal की गर्म दाल के भगोने में गिरी 5 साल की छात्रा, बुरी तरह झुलसे पेट-पीठ और ‘गुप्तांग’

इसके बाद दोबारा फिर से रामसिंह ने उसकी बेटी को उसके छोटे- भाई बहनों को उठा कर ले जाने की धमकी देकर देर रात को बलात्कार किया। इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी। महिला ने यह बात अपने जेठ को बताई। पुलिस को घटना की जानकारी देने की बात सुनते ही आरोपी वहां से बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Home / Dausa / राजस्थान : मेहमान बनकर घुसे घर में, नाबालिग से कर डाला बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो