14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निम्बाहेड़ा ने महाराष्ट्र व अम्बाला ने नोहर को दी मात

बांदीकुई फुटबॉल क्लब की ओर से चल रहे ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांंचक रहे दोनों मुकाबले

2 min read
Google source verification
bandikui football

बांदीकुई. शहर के बीएनजोशी स्कूल में बांदीकुई फुटबॉल क्लब की ओर से चल रहे ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को दोनों मैचों में कांटे का मुकाबला रहा। हजारों की संख्या में मौजूद दर्शक खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए। खेल मैदान भी खचाखच भरा हुआ था। खेल मैदान के चारों ओर स्थित मकान, चारदीवारी एवं पेड़ों की टहनियों पर बैठ कर दर्शक मैच का लुत्फ उठाते देखे गए। मीडिया प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि पहलेे मैच में निम्बाहेड़ा ने यूनााइटेड क्लब पूसद महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। इसमें महाराष्ट्र के खिलाड़ी प्रिंस को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।

निम्बाहेड़ा के अरविंद एवंं तोसिफ को यलो कार्ड दिखाया गया। महाराष्ट्र के कादर ने 30 एवंं 56 वें मिनट में गोल किया। जबकि प्रिंस ने 59 वे मिनट में गोल कर मैच जीत लिया। दूसरे मैच में अम्बाला ने नोहर को 2-1 से पराजित किया। इसमें हरप्रीत सिंह को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। अम्बाला के सरजीतङ्क्षह एवं हरविंंदरसिंंह एवं नोहर के अमित, अरुण एवं शाहनाद को यलो कार्ड दिखाए गए।

अम्बाला केे हरविंदर ने 38 वें मिनट में ंहरप्रीतसिंह ने 77 वें मिनट में गोल किया। जबकि नोहर के शहजाद ने 89 वें मिनट में गोल किया।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष दिनेश पारीक, समाजसेवी भागचंद टांकड़ा, आयोजन समिति अध्यक्षा रामकरण माल, संंयोजक ओमप्रकाश झालानी,, पं. अम्बिकेश्वर शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूरणमल शर्मा, मोहनलाल सैनी, अर्जुन ड्राइवर, माघवेन्द्रसिंह टोनी, रामसिंंह तंंवर, अब्दुल सत्तार, दिनेश अवस्थी, लल्लूराम सारसर, रमेश बंगाली, राजेश जाकड़, लाला सोनी, वरुण पण्डा, मुकेश अग्रवाल, गोपाल गुर्जर, प्रेम शर्मा, द्वारकाप्रसाद पण्डाा,, देवेन्द्र शर्मा, राजू पोषवाल, रामगोपाल सैनी भी प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिसा ले रहे हैं।
आज इनके बीच होगा मुकाबला : आयोजन समिति सचिव तौफिक हुसैन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे पहला मैच युुनाइटेड पुसद अकोला व एजी राजस्थान के मध्य खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच दोपहर 1 बजे डीडीए दिल्ली व आर्यन क्लब अम्बाला के मध्य खेला जाएगा।


ये रहे मैच के अतिथि
सचिव तौफिक हुसैन ने बताया कि पहले मैच में अतिथि डॉ.जगनलाल मीणा, एडवोकेट मोतीलाल माल, पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद बैरवा थे। जबकि दूसरे मैच में प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सदस्य योगेेश शर्मा, राजेश सैन,हनुमानसिंह भाण्डेड़ा, जशमेेरसिंह, रणजीत धारा एवं बाबूलाल भाण्डेडा थे। मैच देखने भीड़ उमड़ी।