3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

होटल से मालिक का कुर्ता समेत नकदी पार, सीसीटीवी में लाइव देखिए घटना

रामगढ़ पचवारा थाने में पीडि़त ने दर्ज कराया मुकदमा

Google source verification

लालसोट. तूंगा-लालसोट स्टेट हाइवे पर अमराबाद रोड पर रामगढ़ पचवारा के पास एक होटल से बुधवार को एक जना मालिक का कुर्ता ही पार कर ले गया। बात घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। कुर्ते में करीब 20 हजार रुपए और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। मामले को लेकर रामगढ़ पचवारा थाने में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


होटल मालिक लादूराम मीना ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति उसकी दुकान पर मोपेड से आया था। बिस्किट-नमकीन लेकर दुकान के बाहर बैठकर खाने लगा। होटल के पास में ही कुछ लोग बैठे थे। उन्होंने चाय बनवाई। जब वो चाय की सप्लाई करने गया तो मोपेड पर आया व्यक्ति होटल के अंदर घुसा और कुर्सी पर रखा कुर्ता उठाकर ले गया, जब वह वापस होटल पर पहुंचा तो उसे कुर्ता नहीं मिला।

सीसीटीवी में देखने के बाद वारदात का पता चला। रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है।(नि.प्र.)