1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा

पंचायत में महिला के पक्ष में फैसला नहीं करने पर पीहर पक्ष ने किया अपहरण

चंबल के बीहड़ में दबिश, अपहृत को दस्तयाब कर सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

Google source verification

बांदीकुई. पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में गठित टीमों ने डून्डापुरा थाना करौली चंबल के बीहड़ से अपहृत युवक को दस्तयाब कर सात आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को ढिगारिया भीम में शादी संबंध विच्छेद को लेकर समाज की पंचायत बुलाई गई।

जिसमें महिला के पक्ष में फैसला नहीं सुनाए जाने पर शाम को प्रहलाद कुमार मीना ढिगारिया भीम को कुछ लोग जबरन गाड़ी में पटककर अपहरण कर ले गए। जिसकी रिपोर्ट अपहृत के परिजनों ने बैजुपाडा़ थाने में दर्ज करवाई।

इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालचंद कायल व वृत अधिकारी ईश्वर सिंह, दीपककुमार के नेतृत्व में टीमें गठित कर दौसा, करौली, धौलपुर सहित चंबल के बीहड़ में दबिश दी। इस दौरान डून्डापुरा थाना करौली पहुंचने पर पुलिस टीमों को देखकर अपहरणकर्ता भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चंबल के बीहड़ से सात आरोपियों को दबोच कर अपहृत युवक को दस्तयाब किया।

पुलिस ने आरोपी रामावतार निवासी पाल नादौती, रामेश्वर निवासी बसेड़ी मेहंदीपुर, अनिल निवासी चांदपुर सिंकदरा, रामनिवास निवासी नयागांव झोंपड़ी पीलोदा, मुरारीलाल निवासी डेडा़ बसेड़ी मेहंदीपुर, रामचरण निवासी पाल नादौती, गोपाल निवासी पाल नादौती को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायलय में पेश किया। जहां से पीसी रिमांड पर भेजा गया।

टीम में ये रहे मौजूद….पुलिस द्वारा गठित टीम में सिकंदरा थाना प्रभारी मनोहरलाल, बेजूपाड़ा थाना प्रभारी बनवारीलाल, मानपुर के सीताराम, मेहंदीपुर बालाजी के अजीत बड़सरा, साइबर सेल के दिनेश, हैडकांस्टेबल प्रेमनारायण, कांस्टेबल योगेश, विनोद, अजीत व विशेष भूमिका साइबर सेल के अजय सिंह परेवा की रही। (ग्रामीण)