
राजस्थान का रण: किसी एक दल के साथ नहीं रहे दौसावासी, सभी को दिया मौका
दौसा. जिले के दौसा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अलग ही मूड़ में चलते हैं। विधानसभा चुनावों के इतिहास में जाएं तो यहां ना तो लोग एक किसी राजनीतिक दल को पसंद करते हैं और ना ही किसी प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर के नेता या पार्टी की लहर का असर होता है। मतदाताओं ने बारी-बारी से सभी को मौका दिया, चाहे राज्य के अन्य हिस्सों में कोई और दल भारी रहा हो।
सन 1951 में दौसा व लालसोट मिलकर एक विधानसभा क्षेत्र थे। तब पहले चुनाव में कांग्रेस के रामकरण जोशी ने रामलाल बंशीवाल को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद जहां देशभर में कांग्रेस का डंका बजता हो, लेकिन दौसा में माहौल अलग ही रहा। 1957 में दौसा विधानसभा क्षेत्र अलग से अस्तित्व में आया और निर्दलीय रामधन ने निर्दलीय गज्जा को हराकर विधायक बनने में कामयाबी पाई।
दौसा सीट से कांंग्रेस को मात्र दो सफलता मिली है। एक बार बसपा के टिकट से जीते मुरारीलाल बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं भाजपा को 5 बार सफलता मिली है। अन्य के खाते में 6 बार दौसा सीट गई है।
कांग्रेस को 28 साल से इंतजार
दौसा सीट पर कांग्रेस को 28 साल से जीत का इंतजार है। 1985 में कांग्रेस के भूधरमल वर्मा ने भाजपा के कैलाश बंशीवाल को हराया था। 1990 के चुनाव में भाजपा के जियालाल बंशीवाल ने कांग्रेस के भूधरमल वर्मा को हरा दिया। 1985 से 90 तक कांग्रेस का विधायक रहा। अब 28 साल से कांग्रेस का टिकट से चुनाव लडऩे वाले ने दौसा से जीत दर्ज नहीं की है।
कौन-कब रहा विधायक
वर्ष विजयी पराजित
1951 रामकरण जोशी-कांग्रेस रामलाल बंशीवाल
1957 रामधन-निर्दलीय गज्जा-निर्दलीय
1962 मूलचंद चौधरी-स्वतंत्र पार्टी रामकरण जोशी कांग्रेस
1967 डूंगाराम-स्वतंत्र पार्टी रामलाल-कांग्रेस
1972 मूलचंद सामरिया-स्वतंत्र पार्टी रामलाल बंशीवाल-कांग्रेस
1977 मूलचंद सामरिया-जनता पार्टी रामलाल बंशीवाल- कांग्रेस
1980 सोहनलाल बंशीवाल-भाजपा किशनलाल बैरवा- कांग्रेस
1985 भूधरमल वर्मा- कांग्रेस कैलाश- भाजपा
1990 जियालाल बंशीवाल- भाजपा भूधरमल वर्मा- कांग्रेस
1993 जियालाल बंशीवाल- भाजपा रामनाथ राजोरिया- कांग्रेस
1998 नंदलाल बंशीवाल- निर्दलीय रामनाथ राजोरिया-कांग्रेस
2003 नंदलाल बंशीवाल- भाजपा ममता भूपेश- कांग्रेस
2008 मुरारीलाल मीना- बसपा रामअवतार चौधरी-कांग्रेस
2013 शंकरलाल शर्मा-भाजपा मुरारीलाल मीना- कांग्रेस
Published on:
10 Oct 2018 09:25 am
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
