करतब दिखाए
महुवा . कस्बे में मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम पर मातमी धुनों के बीच ताजिए निकाले। कलाकारों व पट्टेबाजों ने करतब दिखाए। ताजिए गणेश चौक से मुख्य बाजार, तहसील रोड, गुर्जर मोहल्ले होते हुए बायपास स्थित कर्बला पहुंचे। जुलूस का व्यापारियों ने शर्बत पिलाकर जगह-जगह स्वागत किया। महुवा, मण्डावर व सलेमपुर थाने का पुलिस जाप्ता तैनात रहा। इस मौके पर सानू मम्मू खान, फजल शाह, सहाबुद्दीन खान, आसिफ, मुकीम, लाला मंसूरी, सादिक सैफी, आवेद, डॉ. छोटे खान, भूरे खान, आसिफ खान आदि मौजूद थे।