3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा में रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव 25 मार्च से

श्याम निशान शोभायात्रा 26 को

2 min read
Google source verification
दौसा में रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव 25 मार्च से

दौसा में रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव 25 मार्च से

दौसा. श्रीश्याम मंदिर चरणधाम दौसा में चार दिवसीय रंग रंगीला फाल्गुन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा इसमें खाटूश्यामजी जैसा नजारा दिखाई देगा। संयोजक राजेश ठाकुरिया ने बताया कि 25 मार्च को दोपहर 1 से 4 बजे महिला फाग महोत्सव होगा।
26 मार्च को श्याम निशान समर्पण यात्रा दौसा नगर के अलग अलग पांच स्थलों सोमनाथ महादेव सोमनाथ चौराहा, बैजनाथ महादेव किला सागर, सहज नाथ महादेव मंदिर, बिचलेश्वर महादेव मंदिर गुप्तेश्वर रोड एवम् दुर्गा मंदिर सैंथल रोड से निकाली जाएगी। ठाकुरिया ने बताया कि इन पांचों स्थलों से एक साथ एक समय श्याम भक्त बाबा श्याम के निशान लेकर गाजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा के रूप में बाबा श्याम के रथ के साथ रवाना होंगे।
इन सभी श्याम भक्तों का गांधी सर्किल पर संगम होगा। जहां से सभी श्याम भक्त चंग धमाल ओर बाबा श्याम के निशानों के साथ श्याम मन्दिर चरण धाम पहुंच कर बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे।
इस दौरान देवनगरी दौसा के चहुंओर से बाबा श्याम के भक्त ओर बाबा के निशान से पूरा वातावरण श्याममयी होगा। 27 मार्च को विशाल चंग धमाल उत्सव का आयोजन होगा। इसमें शेखावाटी के कलाकारों द्वारा व श्रीश्याम भजन संध्या जयपुर तथा रिंकू एंड पार्टी अलवर के द्वारा मयूरी नृत्य, फूलो की होली व महारास का आयोजन होगा। ठाकुरिया ने बताया कि 28 मार्च कनक दंडवत निकाली जाएगी।
जो खादी भंडार रोड स्थित औंकारेश्वर मंदिर से रवाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई श्याम मन्दिर चरणधाम पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मान्यता है कि फाल्गुन शुक्ला द्वादशी पर बाबा श्याम के दर पर भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

भूमि पूजन के साथ मंदिर का शिलान्यास
लालसोट. राहुवास तहसील क्षेत्र के ढोलावास की धांध्या ढाणी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर हनुमान मंदिर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि ढोलावास गांव की धांध्या वाली ढाणी में सैकड़ों वर्ष पुराना हनुमान मंदिर था। यह मंदिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेव में आने के बाद अब ग्रामीणों द्वारा उक्त मंदिर को यहां से हटाते हुए कुछ ही दूरी पर नए सिरे से मंदिर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

गीजगढ़. बहरावण्डा गांव के मुख्य बाजार में ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर निर्माण व शिव पंचायत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को आचार्य विनोद ने मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन व मंदिर निर्माण का शिलान्यास किया। ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोगो के सहयोग से गांव के मध्य भगवान शिव का सुंदर मंदिर का निर्माण कर मूर्ति स्थापना की जाएगी।

Story Loader