1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती के हाथों से पर्स छीन भागे बाइक सवार युवक

शहर की न्यू कॉलोनी का मामला

2 min read
Google source verification
crime

लालसोट. शहर की न्यू कॉलोनी में बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा एक युवती के हाथों से पर्स छीन ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। न्यू कॉलोनी निवासी युवती कोमल अपने परिजनों के साथ बाजार जा रही थी। तभी नेहरू गार्डन के पास अज्ञात बाइक सवार युवक कोमल के हाथों से पर्स छीनकर भाग छूटे।

घटना के बाद युवती ने चिल्लाकर युवकों को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन बाइक सवार मौके से भाग छूटे। बाद में मौके पर दर्जनों महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई और घटना पर रोष भी जताया। युवती ने बताया कि पर्स में बारह सौ रुपए की नकदी थी। लोगों ने बताया कि न्यू कॉलोनी में दिनभर बाइक सवार समाजकंटक युवक घूमते रहते हैं और मौका देख कई तरह की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं।(नि.प्र.)

चिकित्सक को किया एपीओ


महुवा. संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे व लोगों की शिकायत के चलते राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पिछले 5 दिन से लगातार बिना किसी कारण के छुट्टी पर चल रहे एक चिकित्सक की सीएमएचओ से शिकायत की।


इस पर सीएमएचओ ने चिकित्सक को एपीओ कर मुख्यालय दौसा कर दिया। संसदीय सचिव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पता लगा कि जो लोग अपने छोटे बच्चों का इलाज करवाने आ रहे थे, वो लोग बच्चों के डॉक्टर नहीं मिलने के कारण बार-बार सीएचसी प्रभारी से उलझ रहे थे। जिसको देखकर हुड़ला ने सीएमएचओ से से फोन पर वार्ता की। इस पर सीएमएचओ ने डॉ. मनीष मीणा को एपीओ कर दिया।

घायल युवक ने दम तोड़ा


गीजगढ़. ग्राम पंचायत घूमणा की खाण्डा ढाणी में एक युवक की मौत हो जाने पर शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण शिवराम ने बताया कि युवक विजय मीणा (15) पुत्र मलखान मीणा गुरुवार को करौली जिले के नादौती तहसील के एक गंाव में शादी में टैंट लगाने गया था। तभी तेज आंधी से टैंट का पाइप उखड़कर उसके सिर पर गिर जाने से घायल हो गया। जिसे दौसा चिकित्सालय लेकर आए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को दाह संस्कार कर दिया। युवक की मौत के चलते ढाणी में शोक की लहर दौड़ गई।

Story Loader