6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दबाव में आए गैस एजेंसी प्रबंधक ने की खुदकुशी!  मौत पर आक्रोश, कई इलाकों में एलपीजी सप्लाई ठप

LPG Crisis : ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण एलपीजी संकट बढ़ गया है। भारी दबाव के बोझ तले दबे इंडेन गैस एजेंसी के एक प्रबंधक ने खुदकुशी कर जीवनलीला समाप्त कर दी है। उनकी मौत से आक्रोशित अन्य गैस एजेंसियों ने विरोध स्वरूप एलपीजी सप्लाई ठप कर दी है।

2 min read
Google source verification
Indane gas agency manager commits suicide in Champawat

इंडेन गैस एजेंसी चम्पावत के प्रबंधक डीएस रावत का फाइल फोटो

 

LPG Crisis : इंडेन गैस एजेंसी के एक प्रबंधक की खुदकुशी से शासन-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। ये दुखद घटना उत्तराखंड के चम्पावत में घटी है। यहां पर कथित तौर पर दबाव में आकर इंडेन एजेंसी प्रबंधक 55 वर्षीय डीएस रावत ने खुदकुशी कर ली है।  हालांकि मृतक के साले राजेंद्र बोरा के मुताबिक सोमवार शाम गैस एजेंसी से लौटने के बाद रावत एकदम स्वस्थ्य थे। घर पर वह पारिवारिक कार्यों में व्यस्त थे। शाम करीब सात बजे रावत ने उन्हें फोन कर बताया कि वह अपने मामा को जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराने जा रहे हैं। उनके मामा के पित्त का ऑरेशन हुआ था। मामा को डिस्चार्ज कराने के बाद रावत घर लौट आए थे। उसके कुछ देर बात गैस एजेंसी प्रबंधक रावत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें  जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, रावत की मौत को लेकर तमाम उटकलें लगाई जा रही हैं। उनके साले राजेंद्र बोरा ने लोगों से अपील की है कि रावत की मौत को  लेकर किसी भी प्रकार की अटकलबाजी न करें। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों की पड़ताल में जुट गई है। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

कई जगह एलपीजी आपूर्ति ठप

गैस एजेंसी मैनेजर की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। रुद्रपुर, काशीपुर, चम्पावत सहित विभिन्न इलाकों में वितरकों ने एलजीपी सप्लाई ठप कर दी है। कई गैस एजेंसियों पर ताले लग चुके हैं। गैस एजेंसियों के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। रुद्रपुर-काशीपुर में इंडेन गैस एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलेंडरों की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। एजेंसी के बाहर चस्पा पोस्टर में लिखा  गया है कि “मैनेजर की मौत के कारण आज कार्यालय बंद है, वितरण कार्य नहीं होगा। कई गैस एजेंसियों में चस्पा पोस्टरों में लिखा गया है कि आईओसी की दबाव के चलते चम्पावत एजेंसी के प्रबंधक ने खुदकुशी की है। इसी के चलते गैस डिलीवरी और ऑफिस के कार्य बंद कर दिए गए हैं।