7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुमाऊं में 526 पुलिसकर्मियों का तबादला, 124 दरोगा पुराने जिले छोड़ने को तैयार नहीं

Kumaon Police Transfer List 2026: कुमाऊं आईजी रिद्धिम अग्रवाल का पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन। 526 पुलिसकर्मियों के तबादले,10 अप्रैल तक कुर्सी नहीं छोड़ी, तो रुकेगी सैलरी। जानें पूरा मामला।

2 min read
Google source verification
Kumau Police Transfer, Uttarakhand Police News, Constable Transfer

Uttarakhand Police Transfer List | (फोटो सोर्स- gemini)

Kumaon Police Transfer List 2026: कुमाऊं परिक्षेत्र की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आईजी ने एक साथ 526 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किए हैं, जिसमें दरोगा से लेकर कांस्टेबल तक शामिल हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर पुलिसकर्मी अपने नए जिले में नहीं गए, तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

124 दरोगाओं पर गिरेगी गाज, 10 अप्रैल की डेडलाइन तय

आईजी ने जांच में पाया कि करीब 124 दरोगा ऐसे हैं, जिनका ट्रांसफर 2021, 2024 या 2025 में ही हो गया था, लेकिन वे अभी भी अपने पुराने जिले और पुरानी कुर्सी के मोह में वहीं रूके हुए हैं। इस ढिलाई पर आईजी रिद्धिम अग्रवाल काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि सालों से तबादला होने के बाद भी दरोगाओं को न छोड़ना बहुत गलत है।

उन्होंने सभी एसएसपी को आदेश दिए हैं कि 10 अप्रैल तक इन पुलिसकर्मियों को हर हाल में रिलीव किया जाए। साथ ही, आदेश न मानने वाले दरोगाओं का वेतन रोकने और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

किसे, क्या मिला?

तबादला सूची में कुल 526 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिसमें:
दरोगा: 23
एएसआई: 09
हेड कांस्टेबल: 92
कांस्टेबल: 357
अन्य स्टाफ: 45

नैनीताल पुलिस को मिलेगी राहत

नैनीताल जिले में काफी समय से दरोगाओं की भारी कमी चल रही थी, वहां आधे पद खाली पड़े थे। इस नई तबादला सूची से नैनीताल को नए अधिकारी मिलेंगे, जिससे जिले की कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख तबादलों पर एक नजर: कौन कहां गया?

  • अल्मोड़ा से ऊधम सिंह नगर: राजेंद्र कुमार, दिनेश नाथ, अवनीश कुमार, संजय जोशी, अजेंद्र प्रसाद, मीना आर्या।
  • चम्पावत से नैनीताल: लक्ष्मण सिंह जगवाण, भुवन चंद्र आर्य, देवनाथ।
  • पिथौरागढ़ से नैनीताल: बसंत बल्लभ पंत, प्रदीप कुमार।
  • बागेश्वर से नैनीताल: मनवर सिंह, प्रताप सिंह नगरकोटी, विवेक।
  • पिथौरागढ़ से ऊधम सिंह नगर: अंबी राम, मनोज पांडेय, मदन सिंह बिष्ट।
  • चम्पावत से ऊधम सिंह नगर: निर्मल सिंह लटवाल, दिलवर सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह कोरंगा, कैलाश चंद्र और जितेंद्र बिष्ट।