10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज,चारधाम यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। प्रदेश के अधिकतर जनपदों में भारी वर्षा हुई है जिसकी वजह से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देहरादून

•

image

Shailesh pandey

•

Updated: 29 Jun 2018, 6:33 PM IST

mausam file photo

mausam file photo

(अमर श्रीकांत की रिपोर्ट)

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। प्रदेश के अधिकतर जनपदों में भारी वर्षा हुई है जिसकी वजह से चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर भूस्खलन की वजह से चारधाम यात्रा बाधित हुई है जिससे तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री,यमुनोत्री और केदारधाम मार्गों पर भूस्खलन की वजह से तीर्थयात्रियों को आगे बढऩे से रोक दिया है।

बाधित यात्रा मार्ग को खोलने की कोशिश

हालांकि बाधित यात्रा मार्ग को खोलने की कोशिश की जा रही है। आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र का मानना है कि यात्रा मार्ग सुचारू रूप से खुलने में एक दो दिन का समय लग सकता है। इधर प्रदेश के गृह विभाग ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। गृह विभाग ने आगामी 3 दिनों तक प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह आनंद वर्धन का कहना है कि भारी वर्षा की आशंका के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल और एसडीआरएफ को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों को खोलने की कोशिश की जा रही है।

भूस्खलन से नुकसान


यात्रा मार्ग में पड़े मलबों को हटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने माना है कि उत्तरकाशी,टिहरी और देहरादून के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से नुकसान हुआ है जिसका जायजा लिया जा रहा है। वहीं आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र ने भी अपनी आेर से जनपदों में तैनात आपदा प्रबंधन की टीम को विशेष रूप से अलर्ट कर दिया है। विभाग के अधिशासी निदेशक डा.पीयूष रौतेला के मुताबिक पर्वतीय जनपदों में जन जीवन प्रभावित हुआ है। डा.रौतेला के मुताबिक कुछ जनपदों में संचार व्यवस्था ठप है। उनको दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं। भारी वर्षा की वजह से ठप पड़े सेटेलाइट फोन भी कई जनपदों में काम नहीं कर रहे हैं लेकिन आगामी एक दो दिनों के अंदर सेटेलाइट फोन ठीक हो जाने की उम्मीद है।