script1 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, तैयारियां शुरू | International Yoga Festival 2020: Festival To Start From 1 March | Patrika News
देहरादून

1 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, तैयारियां शुरू

International Yoga Festival 2020: एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से योगाचार्य और साधक भी (Uttarakhand News) शामिल होंगे…

देहरादूनJan 21, 2020 / 05:49 pm

Prateek

1 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, तैयारियां शुरू

1 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, तैयारियां शुरू

(देहरादून): उत्तराखंड में बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सरकार ने ऋषिकेश में आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारी बड़े पैमाने पर शुरू कर दी है। सात दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में बड़ी संख्या में देश के अन्य राज्यों व विदेश से आने वाले लोग भाग लेंगे।

 

यह भी पढ़ें

आतंकियों के साथ पकड़े जाने पर बोला DSP- ”आपने पूरा खेल बिगाड़ दिया”, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आगामी 1 मार्च से 7 मार्च तक चलेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से योगाचार्य और साधक भी शामिल होंगे। पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि 1 मार्च से शुरू होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में काफी संख्या में साधक आएंगे। योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर आगामी 24 जनवरी को एक बैठक बुलाई गई है। उल्लेखनीय हैकि ऋषिकेश में आयोजित योग महोत्सव में काफी संख्या में विदेशी भी शामिल होते हैं।

 

यह भी पढ़ें

SI बनकर सफर शुरू करने वाला बना आतंक का DSP, परिवार और संपत्ति के बारे में जानकर होंगे हैरान

इधर नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप की तारीखों का भी ऐलान हो गया है। सरकार ने इस प्रतियोगिता की तैयारियां भी शुरू कर दी है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में 7 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस बार प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बर्फबारी हुई है। पर्यटन विभाग भी इसे लेकर उत्सुक है क्योंकि प्रतियोगिता को देखने व इसमें हिस्सा लेने के लिए काफी पर्यटक यहां आते है।

Home / Dehradun / 1 मार्च से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, तैयारियां शुरू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो