देहरादून

मरीजों को लेने एम्स से आएगी हेली एंबुलेंस, इसी माह से शुरू होगी सेवा

उत्तराखंड में इसी माह से एम्स ऋषिकेश से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू हो रही है। इससे खासतौर पर पहाड़ के सड़क विहीन दुर्गम इलाकों के गंभीर मरीजों और घायलों को बड़ी राहत मिलेगी।

less than 1 minute read
Nov 02, 2023
ऋषिकेश एम्स

इसे लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय, राज्य सरकार और एम्स प्रशासन के बीच ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर गहन मंथन किया गया। नवंबर के अंत तक हेली एंबुलेंस सेवा के शुरू करने की रणनीति तय की गई। सेवा शुरू करने से पहले व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ये सेवा पूरे राज्य में संचालित होगी। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो मीनू सिंह ने बताया कि 15 नवंबर तक हेली एंबुलेंस असेंबल होकर एम्स को मिल जाएगी। कुछ दिन के प्रशिक्षण के बाद इसी माह के अंत से पहले हेली एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

पिछले साल हुई थी घोषणा
एम्स से हेली एंबुलेंस सेवा शुरू करने की घोषणा 20 सितंबर 2022 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में की थी। हेली एबुलेंस सेवा संचालन के लिए केंद्र और राज्य सरकार 50-50 फीसद की साझेदारी तय हुई थी।


पिछले साल ये भी हुआ था तय
पिछले साल तय हुआ था कि अनुबंधित कंपनी एक महीने में 45 मरीजों और घायलों को निशुल्क हेली एंबुलेंस सेवा मुहैया कराएगी। हेली एंबुलेंस पूरे उत्तराखंड के साथ यूपी के सौ किमी के दायरे में सेवा मुहैया कराएगी।

Published on:
02 Nov 2023 04:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर