23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून फिर एक्टिव : आज  पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान , तूफान मचाएगा आफत

Pre-Monsoon Alert : प्री-मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही आज विभिन्न इलाकों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली कड़कने का यलो अलर्ट भी जारी हुआ है।

2 min read
Google source verification
An alert has been issued for rain, storm and lightning in Uttarakhand from today

उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है

Pre-Monsoon Alert : प्री-मानसून फिर से तेजी पकड़ने लगा है। बता दें कि तीन दिन पूर्व समूचे उत्तराखंड में झमाझम बारिश हुई थी। बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, मुनस्यारी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई थी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। कल पिथौरागढ़ में अधिकतम 19 जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश-बर्फबारी के कारण पहाड़ों में लोग गर्म कपड़े पहन रहे हैं। साथ ही हीटर और ब्लोवर का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि कल अधिकांश इलाकों में मौसम साफ था। इधर, आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण आज उत्तरकाशी, रुदप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में गर्जना के साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। साथ ही 330 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी की भी संभावना है। राज्य के शेष जिलों में आकाशीय बिजली कड़कने और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पर्वतीय जिलों में आज 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाले अंधड़ भी चल सकते हैं। इसे लेकर आज यलो अलर्ट जारी किया गया है।

एवलांच में फंसे पर्यटकों का रेस्क्यू

उत्तराखंड में कल एवलांच आया था। पंचाचूली ट्रेकिंग के दौरान हिमस्खलन के कारण फंसे 10 पर्यटकों के दल को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। पर्यटक सोबला-ढाकर मोटर मार्ग में फंस गए थे, जिन्हें प्रशासन की टीम ने एक होम स्टे में ठहराया था। रविवार सुबह सड़क से बर्फ हटाकर पर्यटकों को सुरक्षित धारचूला लाया गया। बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्र दारमा घाटी में लगातार बर्फबारी के चलते शुक्रवार रात सोबला-ढाकर मोटर मार्ग पर हिमस्खलन हो गया। इससे बालिंग और नागलिंग के बीच छंगला नाला सड़क पर आवाजाही बाधित हो गई।

इस पूरे हफ्ते बारिश

उत्तराखंड में मौसम अगले सात दिन तक खराब ही रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। 24 और 25 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। 26 और 27 मार्च को यूएस नगर, हरिद्वार जिले को छोड़ सभी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। उसके बाद 28 मार्च को पांच पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है। राज्य में 29 मार्च को भी यूएस नगर और हरिद्वार छोड़ सभी जिलों में बारिश के आसार हैं।