21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से किया रेप, चूहे मार दवा खिलाकर हत्या की रची साजिश, मुकदमा दर्ज

एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ रेप का आरोप लगा है। साथ ही पीड़िता ने ससुरालियों पर चूहे मार दवा खिलाकर उसकी हत्या की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
ssp_ofice_usn.jpg

एसएसपी कार्यालय यूएस नगर उत्तराखंड

उत्तराखंड के यूएस नगर के जसपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2010 को हरिद्वार के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि दहेज के खातिर पति, सास, ससुर, जेठ, देवर सहित 11 ससुराली आए दिन उसका उत्पीड़न करते थे। महिला ने पति पर जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अश्लील हरकत का आरोप
महिला ने आरोप लगाया है कि आए दिन उसका देवर और ननदोई उससे अश्लील हरकतें करते थे। इससे उसका जीना दूभर हो गया था। विरोध करने पर ससुराली उल्टा उसके साथ ही मारपीट पर उतारू हो जाते थे।

चूहे मार दवा देकर जान लेने की कोशिश
महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी ननद ने चाय में चूहे मार दवा मिलाकर उसे पिला दी थी। इससे उसकी जान पर बन आई थी। बमुश्किल उसकी जान बच पाई। उस घटना के बाद महिला मायके में रहने को विवश हो गई थी।