
पीएम नरेंद्र मोदी
PM Modi's Rally : पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उदघाटन के दौरान आज देहरादून में 12 किमी लंबा रोड शो किया। इससे पहले पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी आज 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे हैं। एलिवेटेड रोड का भी भी पीएम मोदी ने कार से उतरकर निरीक्षण किया। उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देख हर्ष जताया। उसके बाद उन्होंने गढ़ी कैंट में जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है। पूर्ववर्ती सरकारों में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर पूर्व में पूरे देश में दो लाख करोड़ रुपये तक खर्च नहीं किए जाते थे। भाजपा सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर में 12 लाख करोड़ से अधिक खर्च कर रही है। कहा कि उत्तराखंड में ही सवा दो लाख करोड़ से ज्यादा के कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा था जब उत्तराखंड के गांवों में सड़क के इंतजार में पीढियां बदल जाती थी। भाजपा सरकार में हर गांव तक सड़क पहुंच रही है। कहा कि उत्तराखंड के वीरान पड़े गांव अब खुशहाल हैं।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उदघाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन सभा में कहा कि सड़के देश के विकास की तकदीर लिखती हैं। कहा कि मै विज्ञान नहीं जानता, ये भी एक शास्त्र है। कहा कि राष्ट्र का भाग्य सड़कें, हाईवे, रेलवे और एक्सप्रेस-वे होते हैं। कहा कि हमारा देश इसी प्रकार के विकास की भाग्य रेखाओं को बनाने में जुटा हुआ है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे उत्तराखंड के विकास को नए आयाम देगा। इस प्रोजेक्ट से बागपत, गाजियाबाद, बड़ौत, शामली, सहारनपुर का भी चहुमुखी विकास होगा। पीएम मोदी ने पंच बदरी और पंच केदार को भी नमन किया। कहा कि इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का भी आशीर्वाद मिला। पीएम मोदी ने डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि भाजपा सरकार ने जो भी निर्णय लिए वह सभी संविधान पूरी तरह लागू करने वाले हैं।
Updated on:
14 Apr 2026 03:40 pm
Published on:
14 Apr 2026 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allदेहरादून
उत्तराखंड
ट्रेंडिंग
