देहरादून

बाबा केदारनाथ धाम में बर्फबारी, भारी ठंड भी नहीं डिगा पाई भक्तों की आस्था

केदारनाथ धाम में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। भारी ठंड के बाद भी बाबा के भक्तों का उत्साह देखने लायक था।  

less than 1 minute read
Oct 15, 2023
बाबा केदारनाथ धाम उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक बैठी। रविवार को कई जिलों में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी। उधर, बाबा केदारनाथ धाम में शनिवार अपराहृन के बाद ही मौसम बिगड़ने लगा था। शाम के वक्त धाम में करीब तीन घंटे तक बारिश हुई थी। साथ ही केदारनाथ की पहाड़ियों में बर्फबारी भी हुई। बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी। बावजूद इसके धाम में भक्तों का तांता लगा रहा। देश के कोने—कोने से पहुंचे भक्तों ने बर्फबारी का खूब आनंद उठाया।

एक डिग्री पहुंच गया था तापमान
केदारनाथ में शनिवार दोपहर को तापमान 10 डिग्री दर्ज किया था। उसके बाद हुई बारिश के कारण तापमान एकाएक गिरने लगा था। साथ ही दूधगंगा, वासुकीताल और चोराबाड़ी ताल इलाके में बर्फबारी भी हुई। इसके कारण केदारनाथ धाम में शाम के वक्त न्यूनतम तापमान एक डिग्री तक भी पहुंच गया था।

पहाड़ी जिलों में ठंड में भारी बढ़ोत्तरी
उत्तराखंड के लगभग सभी पर्वतीय इलाकों में रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे। साथ ही धूप छांव का खेल भी देखने को मिला। बादल छाने से पहाड़ में एकाएक ठंड बढ़ गई है। लोग गर्म जैकेट और स्वेटर पहनकर ही बाजार में घूमते दिखाई दिए।

Published on:
15 Oct 2023 06:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर