10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती : घरों से बाहर भागे लोग, अलर्ट मोड पर प्रशासन

Earthquake : आज सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर की ओर भाग खड़े हुए। इससे दहशत का माहौल पैदा हो गया। भूकंप की तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल मापी गई। भूकंप की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
An earthquake was felt in Uttarakhand this morning

एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

Earthquake : आज सुबह-सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। भूकंप के झटकों से उत्तराखंड का बागेश्वर की धरती डोल उठी। भूकंप के झटके आज सुबह 7:25 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग भयभीत होकर घरों से बाहर की ओर भागने लगे। भीषण ठंड के बीच लोग काफी देर तक घरों से बाहर ही रहे। भूकंप के थमने के बाद भी लोग घरों में जाने से हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। लोग फोन कॉल कर एक दूसरे की कुशलझेम पूछने में लगे रहे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र बागेश्वर था। भूकंप का केंद्र जमीन से दस किमी नीचे था। भूकंप के बाद अधिकारी भी सक्रिय हो गए थे और अलग-अलग तहसीलों से अपडेट लेने में जुट गए थे। साथ ही आईआरएस सिस्टम भी सक्रिय हो गया था। अधिकारियों के मुताबिक भूकंप से किसी भी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन की टीमें विभिन्न इलाकों में पहुंच चुकी हैं।

हरिद्वार-ऋषिकेश तक असर

बागेश्वर में आए भूकंप के झटके करीब पौने दो सौ किमी दूरी पर स्थित हरिद्वार और ऋषिकेश तक महसूस किए गए। बागेश्वर के साथ ही ऋषिकेश हरिद्वार तक लोग भूकंप के झटकों से सहम उठे। भूकंप के कारण उत्तरकाशी से लेकर राजधानी देहरादून तक हलचल देखने को मिली। हालांकि कहीं भी भूकंप से बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। बता दें कि भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड का चमोली और बागेश्वर जिला काफी संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। पिछले साल राज्य में कई भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।