देहरादून

देश भर की 25 फ्लाइटों का समय बदला, ​इसलिए लिया फैसला, जानें नया शेड्यूल

देहरादून एयरपोर्ट में सर्दी के सीजन को देखते हुए उड़ानों के समय में बदलाव कर दिया गया है। आइये आपको बताते हैं कि प्रमुख उड़ानों का अब नया शेड्यूल क्या रहेगा।

2 min read
Nov 02, 2023
देहरादून एयरपोर्ट

देहरादून एयरपोर्ट पर सर्दियों के सीजन को देखते हुए सभी उड़ानों की समय सारिणी में अगले साल 30 मार्च तक के लिए बदलाव किया है। अब नई समय सारिणी के आधार पर ही फ्लाइटों की आवाजाही होगी। खासबात ये है कि विंटर सीजन में कुछ उड़ानें नई जुड़ी हैं तो कुछ में कटौती भी की गई है। सर्दियों के सीजन को देखते हुए 25 फ्लाइटों का नया शेड्यूल जारी किया गया है। इनमें इंडिगो की सर्वाधिक 19 उड़ानें शामिल हैं।

अहमदाबाद की फ्लाइट के लिए ये समय
इंडिगो की अहमदाबाद की फ्लाइट सुबह आठ बजे एयरपोर्ट पर लैंड करेगी जबकि आधे घंटे बाद अहमदाबाद को वापसी करेगी। ये फ्लाइट बुधवार छोड़कर सप्ताह में सभी दिन आएगी।

दिल्ली, जयपुर के लिए ये समय
इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट हर रोज सुबह 9:20 बजे दून एयरपोर्ट उतरेगी और 9:50 बजे वापस दिल्ली को टेकऑफ करेगी। इंडिगो जयपुर फ्लाइट हर रोज सुबह 10:25 बजे एयरपोर्ट उतरेगी। वहीं 10:45 बजे वापस जाएगी।

मुंबई और हैदराबाद फ्लाइट का समय
इंडिगो मुंबई फ्लाइट सप्ताह में हर दिन 11:20 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगी जबकि 11:55 बजे वापस मुंबई को उड़ान भरेगी। हैदराबाद वाली फ्लाइट हफ्ते में 06 दिन 11:35 बजे जौलीग्रांट आएगी और 12:05 बजे वापस हैदराबाद को रवाना होगी।

इन फ्लाइटों की सारिणी भी जानें
एयर इंडिया मुंबई फ्लाइट हर दिन 12:50 बजे आएगी और 1:30 बजे वापस रवाना होगी। इंडिगो प्रयागराज सातों दिन 1:55 बजे आएगी और दोपहर 2:25 वापस जाएगी। विस्तारा हर दिन मुंबई से ढाई बजे देहरादून आएगी और 3:10 बजे वापस मुंबई जाएगी। विस्तारा की दूसरी दिल्ली वाली फ्लाइट सप्ताह भर दिन में 2:45 बजे आएगी और 3:20 बजे वापसी करेगी।

इंडिगो दिल्ली और अन्य फ्लाइट
इंडिगो दिल्ली पूरे हफ्ते दिन में 3:20 दून और 3:50 वापस दिल्ली जाएगी। इंडिगो लखनऊ सातों दिन 3:55 देहरादून और साढ़े चार बजे वापसी करेगी। इंडिगो बैंगलूरू हर दिन शाम 5:10 बजे जौलीग्रांट पहुंच पौने छह वापसी। इंडिगो मुंबई 5:30 बजे देहरादून पहुंचकर छह बजे वापसी करेगी। इंडिगो की दिल्ली वाली फ्लाइट सातों दिन 6:05 बजे जौलीग्रांट और 6:35 बजे दिल्ली वापस जाएगी।

इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट तीन दिन उड़ेगी

इंडिगो की अहमदाबाद वाली फ्लाइट सप्ताह में केवल तीन दिन 9:45 बजे दून एयरपोर्ट आएगी। उसके बाद सवा दस पर वापस मुंबई को उड़ान भरेगी।

पिथौरागढ़ का ये रहेगा सम
फ्लाई बिग का विमान हफ्ते में हर दिन पिथौरागढ़ से 3:40 बजे जौलीग्रांट जबकि शाम 4:30 बजे वापस पिथौरागढ़ जाएगा। इस फ्लाइट का शेड्यूल 29 मार्च तक ये ही रहेगा।

Published on:
02 Nov 2023 03:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर