24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, यूपी के एक छात्र की मौत, 15 के खिलाफ मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Violence Between Student Groups : पुरानी रंजिश के चलते छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर लात-घूसे चले। मारपीट में यूपी निवासी एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने 15 युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
2 min read
Google source verification
A student from Uttar Pradesh has died in a brawl between two student groups in Dehradun

मृतक छात्र दिव्यांशु जाटराना

Violence Between Student Groups : कॉलेज में वर्चस्व को लेकर चल रही रंजिश की आग ऐसी भड़की कि एक छात्र को जान गंवानी पड़ी। देहरादून के एक निजी शिक्षण संस्थान के दो छात्र गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर लंबे समय से रंजिश चल रही थी। यहां पर बी-टेक के छात्रों के दो गुटों में रंजिश चल रही थी। सोमवार रात थाना प्रेमनगर क्षेत्र में दोनों गुटों के बीच भयंकर टकराव हो गया था। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई थी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच आपसी मारपीट हुई है। मारपीट में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भोपा निवासी 22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना गंभीर रूप से घायल हो गया। दिव्यांशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख देर रात उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एंबुलेंस दे गई दगा

देहरादून में छात्र गुटों के बीच हुए टकराव के बाद घायल दिव्यांशु को अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद उसे दून अस्पताल रेफर किया गया। इस अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस ने घायल युवक को अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए दून अस्पताल लेकर गई।  साथ ही घायल छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दिव्यांशु के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे।

15 के खिलाफ केस दर्ज

छात्र की हत्या और मारपीट प्रकरण में पुलिस ने 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के छात्र प्रेमनगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हैं।  दोनों गुटों के बीच कॉलेज में वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी। रंजिश की चिंगारी सोमवार देर रात भड़क उठी। पुलिस ने 15 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही 20 वर्षीय युवराज कुमार निवासी ग्राम-चांदी आरा, थाना चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार),  19 वर्षीय मधुर खंडेलवाल, गंगापुर रोड रुद्रपुर, 20 वर्षीय शिवम शर्मा निवासी  बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी देहरादून में बी-टेक के छात्र हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग