24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम की बड़ी चेतावनी… घुसपैठिए जहां से आए वहीं भेजे जाएंगे, डेमोग्राफी में बदलाव नहीं होगा बर्दाश्त

CM's Warning : सीएम ने दो टूक कहा है कि घुसपैठिए जहां से आए हैं वहीं भेजे जाएंगे। कहा कि राज्य की डेमोग्राफी में बदलाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी हाल में नहीं होने दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
Chief Minister Pushkar Singh Dhami said that any change in the demography of the state will not be tolerated

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित मां काली मंदिर में पूजा अर्चना की

CM's Warning : राज्य में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर देहरादून में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सीएम धामी ने कहा कि राज्य के धार्मिक-सांस्कृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसा करने का प्रयास करने वाले घुसपैठियों को वापस वहीं भेजा जाएगा जहां से वह आए हैं। परेड ग्राउंड में ‘जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को बनाए रखने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घुसपैठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि के देवत्व की रक्षा के लिए सरकार जनसांख्यिकी को भी संरक्षित रखने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश में सख्त धर्मांतरण विरोधी और दंगा विरोधी कानून लागू किए गए हैं। साथ ही कड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है। छद्म भेष बनाकर लोगों को ठगने वालों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई की गई है। सीएम ने कहा कि सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू कर सभी धर्मों के नागरिकों को समान कानून लागू किया है। इसे देशभर के राष्ट्रवादी सोच के लोगों ने सराहा है। बताया कि अब जुलाई से सभी मदरसों में सरकारी बोर्ड की ओर से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।

भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले भ्रष्टाचार के मामलों में सिर्फ छोटी मछलियों को टारगेट किया जाता था पर अब बड़े-बड़े मगरमच्छों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टचार और भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटा जाएगा।

पीएम मोदी ने दी बधाई

 पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई दी है। सीएम धामी को भेजे अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने संदेश में राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभूमि सदियों से आस्था, अध्यात्म, साहस और समृद्ध परंपराओं की भूमि रही है। उत्तराखंड विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चार धाम ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

सीएम ने की मां काली की पूजा

नवरात्र के अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के पलटन बाजार स्थित मां कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना की।  मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मां भगवती से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें सकारात्मक ऊर्जा, आत्मबल तथा समाज में एकता और समरसता का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए मां कालिका से आशीर्वाद प्राप्त किया।