21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून से पहले ही झमाझम बारिश, 22 और 23 मई को उत्तराखंड में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

Pre-Monsoon Alert: दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। अगले 3-4 दिनों में इसके बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों और अंडमान सागर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिन 22 और 23 मई को बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

2 min read
Google source verification
heavy rain, hindi news, IMD alert, orange alert

Pre-Monsoon Rain Alert: मानसून के आने में अभी हफ्तों का वक्त बाकी है, लेकिन उत्तराखंड में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को जारी बुलेटिन में राज्य में कई दिनों तक तूफानी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 मई को प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है।

ओलावृष्टि का भी खतरा

IMD के मुताबिक, 21 और 22 मई को उत्तराखंड समेत जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान गरज के साथ आंधी भी आ सकती है, जिसकी स्पीड 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों और पर्यटकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों पर न रहें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें।

कल कैसा था मौसम

मौसम का यह बदलता मिजाज कल रात से ही साफ नज़र आ रहा था। IMD के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में उत्तराखंड के कई स्थानों पर तेज हवाएं दर्ज की गई हैं। मुक्तेश्वर में 46, कोसियाकुटोली में 43, जौलीग्रांट में 41, मटेला में 37, रानीसौर में 35, पंतनगर में 33, रानीखेत और ज्योलीकोट में 31 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली हैं।

मानसूनी गतिविधियां सक्रिय

गौरतलब है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 अभी अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों तक ही पहुंचा है। उत्तराखंड तक पहुंचने में मानसून को अभी कुछ हफ्ते और लगेंगे। लेकिन इससे पहले ही पूर्व-मानसूनी गतिविधियां और पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

यूपी में पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम

उधर, उत्तर प्रदेश में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान, बांदा जिला राज्य और देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 48.0°C दर्ज किया गया। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद सख्त बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग