9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी, 10वीं में अक्षय गोपाल, तो 12वीं में गीतिका पंत और उधम सिंह ने किया टॉप

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। करीब 2.15 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
2 min read
Google source verification
उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे जारी

Uttarakhand Board Result Out Class 10th-12th: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) ने हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही पूरे प्रदेश में छात्रों और अभिभावकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।

10वीं का प्रदेश टॉपर

इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में अक्षय गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षय गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनकी इस सफलता से रामनगर शहर और उनके विद्यालय में जश्न का माहौल छा गया है। परिवार और शिक्षक गर्व महसूस कर रहे हैं।

12वीं का प्रदेश टॉपर

12वीं के नतीजे जारी किए, जिसमें दो बेटियों ने 98% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। बागेश्वर की गीतिका पंत और उधम सिंह नगर की सुशीला ने प्रदेश का नाम रोशन किया। पहाड़-मैदान का संतुलन दिखा और सरकारी-एडेड स्कूलों का दबदबा रहा भी नजर आया।

दूसरे स्थान पर कड़ी टक्कर

हाईस्कूल की मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर दो छात्रों ने बराबरी की है। इशांत कोठारी और भूमिका ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की। टॉपर और दूसरे स्थान वाले छात्रों के बीच सिर्फ 0.20 प्रतिशत का बहुत छोटा अंतर रहा। यह दिखाता है कि प्रतियोगिता कितनी कड़ी थी।

तीसरे स्थान पर बागेश्वर का जलवा

तीसरे स्थान पर योगेश जोशी का नाम शामिल है। बागेश्वर जिले के मंडलसेरा गांव के निवासी योगेश जोशी ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने प्रदेश की टॉप-3 सूची में जगह बनाकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। योगेश की मेहनत और लगन की सराहना हो रही है।

परीक्षा में शामिल छात्र

इस वर्ष करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राएं 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए थे। सभी की नजरें रिजल्ट पर टिकी हुई थीं। मुख्य लिखित परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गईं। इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक पूरी कराई गईं।

रिजल्ट कैसे देखें?

छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जा सकते हैं। वहां अपना रोल नंबर डालकर आसानी से अंक देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड की जा सकती है।

हेल्पलाइन नंबर

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी समस्या, जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:

  • संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी: 6396178537
  • शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी: 7055513072
  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत: 7830403040

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग