25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttarakhand Board Result: हाईस्कूल में अक्षत, इंटर में गीतिका-सुशीला रही टॉप; 23 हजार बच्चे हुए फेल, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Uttarakhand Board Result Update: उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 23 हजार बच्चे फेल हुए हैं। देखें टॉपर्स की लिस्ट।

2 min read
Google source verification
uttarakhand board 10th 12th result released see list of toppers latest update

Uttarakhand Board Result Update: हाईस्कूल में अक्षत, इंटर में गीतिका-सुशीला रही टॉप। फोटो सोर्स-Ai

Uttarakhand Board Result Update: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने शनिवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट की औपचारिक घोषणा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में की गई। परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस बार हाईस्कूल (10वीं) में 92.10 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल रहे, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में 85.11 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। वहीं करीब 23 हजार छात्र परीक्षा में सफल नहीं हो सके।

10वीं में अक्षत गोपाल बने स्टेट टॉपर

हाईस्कूल परीक्षा में अक्षत गोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान हासिल किया। नैनीताल के अक्षत ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर 98.20 प्रतिशत के साथ स्टेट टॉप किया।

टॉप-3 में शामिल अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया

हाईस्कूल (10वीं) टॉपर्स

  1. अक्षत गोपाल (नैनीताल) – 491/500 (98.20%)
  2. इशांत कोठारी (उत्तरकाशी) – 490/500 (98.00%)
  3. भूमिका (नैनीताल) – 490/500 (98.00%)
  4. योगेश जोशी (बागेश्वर) – 489/500 (97.80%)

इंटरमीडिएट में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया टॉप

12वीं के परिणाम में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरेट्टा ने 490-490 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया।

इंटरमीडिएट (12वीं) टॉपर्स

  1. गीतिका पंत (बागेश्वर) – 490/500 (98.00%)
  2. सुशीला मेहंदीरेट्टा (ऊधम सिंह नगर) – 490/500 (98.00%)
  3. आर्यन (देहरादून) – 489/500 (97.80%)
  4. वंशिका (हरिद्वार) – 485/500 (97.00%)

जिलावार रिजल्ट में बागेश्वर अव्वल

इस बार जिलावार प्रदर्शन में बागेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में शीर्ष स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

2.15 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए थे शामिल

इस साल करीब 2.15 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई थीं। इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक कराई गई थीं।

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

छात्र अपना परीक्षा परिणाम UBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर के जरिए अपने अंक और मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए छात्र इन अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—

संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी – 6396178537

शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी – 7055513072

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत – 7830403040

छात्रों और अभिभावकों में उत्साह

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल छात्रों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। खासतौर पर टॉपर्स की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग