24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ एक दिन की दुल्हन! शादी की पहली रात को ही पति के साथ कर दिया ‘खेला’, यहां जानिए पूरा मामला

Bride Cheated Husband: सिर्फ एक दिन की दुल्हन ने शादी की पहली रात को पति के साथ खेला कर दिया। जानिए ये पूरा माजरा आखिर है क्या?

2 min read
Google source verification
bride of just one day is accused of land grabbing know what is whole matter farrukhabad mainpuri up crime

शादी की पहली रात को दुल्हन ने किया खेला। फोटो सोर्स-Pexels

Bride Cheated Husband: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में शादी का झांसा देकर जमीन हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मैनपुरी की एक महिला ने खुद को विधवा बताकर पहले एक व्यक्ति और उसके परिवार का भरोसा जीता, फिर शादी के नाम पर करीब 6 बीघा जमीन अपने नाम करा ली। मामला तब फिर गरमा गया, जब महिला गुरुवार को ट्रैक्टर लेकर कथित जमीन जोतवाने पहुंच गई और गांव में विवाद खड़ा हो गया।

पहली पत्नी छोड़कर जा चुकी, तभी हुई महिला से पहचान

नवाबगंज के ग्राम रायपुर निवासी सुंदरलाल की पहली पत्नी उसे पहले ही छोड़कर जा चुकी थी। इसके बाद वह अपनी मां उर्मिला देवी के साथ रह रहा था। इसी दौरान करीब डेढ़ साल पहले मैनपुरी निवासी मधु चौहान नाम की महिला उर्मिला देवी के संपर्क में आई। परिवार का आरोप है कि मधु ने खुद को विधवा बताया और सुंदरलाल से शादी करने की इच्छा जताई। धीरे-धीरे उसने परिवार का विश्वास जीत लिया और विवाह की बात आगे बढ़ी।

शादी के नाम पर छह बीघा जमीन कराई अपने नाम

आरोप है कि शादी का भरोसा दिलाकर महिला ने सुंदरलाल और उसकी मां को अपने पक्ष में कर लिया। इसी बीच कथित तौर पर उसने करीब छह बीघा जमीन अपने नाम दर्ज करा ली। परिजनों का कहना है कि जमीन हस्तांतरण के बाद सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन शादी के तुरंत बाद हालात बदल गए।

पहली रात ही मारपीट कर भागने का आरोप

सुंदरलाल का आरोप है कि शादी की पहली ही रात महिला ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर वहां से चली गई। परिवार का कहना है कि तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है, लेकिन तब तक जमीन महिला के नाम हो चुकी थी।

ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने पहुंची तो बढ़ा विवाद

मामला फिर उस समय गरमा गया जब गुरुवार को महिला ट्रैक्टर लेकर खेत जोतवाने पहुंच गई। सुंदरलाल ने इसका विरोध किया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांव में हलचल मच गई। ग्रामीण भी मौके पर जुट गए और महिला के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों के विरोध और तनाव बढ़ता देख महिला वहां से लौट गई।

ग्रामीणों के विरोध से टला बड़ा विवाद

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते ग्रामीण एकजुट ना होते तो विवाद और बढ़ सकता था। गांव वालों ने सुंदरलाल के पक्ष में खड़े होकर महिला के कदम का विरोध किया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की है।

पुलिस को दी गई सूचना, जांच की मांग

सुंदरलाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। अब पूरे प्रकरण में जमीन हस्तांतरण, कथित धोखाधड़ी और शादी के नाम पर ठगी के आरोपों की जांच की मांग उठ रही है। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे रिश्तों के भरोसे के साथ धोखाधड़ी का मामला बता रहे हैं। पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।