(पत्रिका ब्यूरो,रांची): सावन की पहली सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में कांवरियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। राजधानी रांची स्थित पहाड़ी मंदिर, दुमका के बाबा वासुकिनाथ धाम, खूंटी के अम्रेश्वरधाम, कोडरमा के ध्वजाधारी पहाड़ी समेत अन्य शिव मंदिरों में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर रहे हैं।