18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 दिन पहले ही पति की हो गई मौत, शव के साथ रह रहीं थी वृद्धा, यूं हुआ मामले का खुलासा

बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वे ना जाने कितना संघर्ष करते हैं। पर जब बच्चे (Jharkhand News) (Deoghar News) (Ranchi News) (Real Love)...

2 min read
Google source verification
3 दिन पहले ही पति की हो गई मौत, शव के साथ रह रहीं थी वृद्धा, यूं हुआ मामले का खुलासा

3 दिन पहले ही पति की हो गई मौत, शव के साथ रह रहीं थी वृद्धा, यूं हुआ मामले का खुलासा

(रांची,देवघर): मां—बाप अपने बच्चों को बड़े जतन से पाल पोसकर बड़ा करते हैं। बच्चों की हर ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वे ना जाने कितना संघर्ष करते हैं। पर जब बच्चे तरक्की की और माता—पिता बुढ़ापे के रास्ते पर चलने लगते है तो कुछ बच्चे मां बाप से दूरी बना लेते हैं। संतान से दूर रहकर ही माता—पिता भगवान को प्यारे भी हो जाते हैं उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं होता है। ऐसा ही मामला यहां भी सामने आया है। एक वृद्ध की लगभग तीन दिन पहले ही मृत्यु हो गई किसी को पता नहीं चला। उनकी पत्नी जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है उनके बगल में ही सोती रहीं। यूं हुआ मामले का खुलासा...

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-1 को मिली अहम जानकारी, चांद में लग रहे जंग का लगाया पता, भेजी तस्वीरें

यह घटना झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र की है। यहां शास्त्री मैदान के निकट ही 80 वर्षीय भगवान शर्मा अपनी पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहा करते थे। उनकी पत्नी की मानसिक हालत भी ठीक नहीं थी। शुक्रवार सुबह मकान मालिक को उनके कमरे से दुर्गंध आई। उसे शक हुआ तो उसने कमरे में जाकर देखा। उसके होश उड़ गए। वृद्ध का मृत शरीर पलंग पर पड़ा बदबू मार रहा था वहीं उसके बगल में उनकी पत्नी लेटी हुई थी। मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होने की वजह से उसे पता ही नहीं चला के पति की मौत कब हो गई।

यह भी पढ़ें: हजारों KM स्कूटी चलाकर गर्भवती पत्नी को पेपर दिलाने पहुंचा, कईं समस्याओं का करना पड़ा सामना, पढिएं मांझी की कहानी...

मृतक सरकारी नौकरी से रिटायर थे। बताया जा रहा है कि उनके दो बेटे है और दोनों ही बड़े व्यापारी हैं। दोनों ही अपने परिवार के साथ आलीशान बंगलों में रहते हैं। जब मां बाप की सेवा करनी चाहिए थी तब उन्होंने इन्हें घर से बाहर निकाल दिया। तभी से दोनों पति पत्नी किराए के कमरे में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें: Defence Minister Rajnath Singh की मॉस्को में आज हो सकती है चीनी समकक्ष से मुलाकात, कहा - सख्त तेवर ठीक नहीं

मकान मालिक ने जानकारी मिलने के बाद मृतक के बेटों को सूचना दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वृद्ध की मृत्यु 3 दिन पहले ही हो चुकीी थी।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...