21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया हत्याकांड: दो भाइयों के विवाद में हुई तीसरे की एंट्री,1 मर्डर के बदले की 5 की हत्या

Deoria Murder Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार सुबह खौफनाक मंजर देखने को मिला। यहां पर जमीनी विवाद में हुई एक हत्या के बदले 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

3 min read
Google source verification
Deoria murder case third person Entry in between two brothers 5 people killed of same family

जमीन का वो टुकड़ा जिसके लिए मच गया देवरिया में कत्लेआम, 6 की हत्या

उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। जिसमें पांच लोग एक ही परिवार के शामिल हैं। एक युवक घायल है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।मौके पर कमिश्नर गोरखपुर के अलावा डीएम और एसपी पहुंच गए हैं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत फतेहपुर के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने कुछ दिन पहले अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी। भूमि बेचने के बाद वह प्रेमचंद यादव के घर रहते थे। तीन माह पहले साधु दुबे गुजरात चले गए।

खेत देखने गए थे प्रेमचंद्र तभी हुआ विवाद
भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह करीब 7:00 बजे प्रेमचंद यादव बाइक पर सवार होकर दूसरे टोले पर विवादित भूमि को देखने गए थे। खेत के पास विवाद होने लगा। उसके बाद प्रेमचंद यादव सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए। सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर विवाद बढ़ गया। उस दौरान सत्य प्रकाश दुबे व अन्य ने मिलकर प्रेमचंद यादव को ईंट से मारकर हत्या कर दी। गांव के लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: देवरिया कांड पर सियासत तेज, अखिलेश बोले- काश मुख्यमंत्री के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता

दरवाजा तोड़कर घर में घुसे हत्यारोपी
इसकी जानकारी प्रेमचंद यादव के घर वालों को हुई। दूसरे टोले से ललकारते हुए प्रेमचंद यादव के घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे। सभी लोग घर में दरवाजा बंद कर छुप गए थे।लेकिन आक्रोशित लोग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुस गए। घर में सभी को बारी-बारी से धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मृतकों में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे तथा उनकी पत्नी किरण दुबे एवं पुत्री सलोनी, नंदिनी के अलावा पुत्र गांधी दुबे शामिल हैं। इस दौरान प्रकाश दुबे के पुत्र अनमोल दुबे घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रुद्रपुर पुलिस में फोर्स पहुंची तब तक हमलावर भाग चुके थे। उसके बाद पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया।

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि भूमि विवाद के चलते 6 लोगों की मृत्यु हुई है। घटना के पीछे भूमि विवाद है।लेकिन भूमि विवाद से संबंधित सभी मामलों का निपटारा हो गया था लेकिन रंजिश चल रही थी। अभी तत्काल कुछ बताना संभव नहीं है मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

फतेहपुर गांव पहुंचे कमिश्नर एवं आईजी
फतेहपुर गांव में 6 लोगों की हत्या की सूचना मिलने के बाद गोरखपुर से कमिश्नर अनिल ढींगरा एवं आईजी के रविंद्र गौड मौके पर पहुंचे एवं घटनास्थल का जायजा लिया।

क्या था मामला?
ग्राम पंचायत फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले साधु दुबे अपनी भूमि गांव के दूसरे टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेचकर उसके घर रहते थे। इसका विरोध साधु के भाई सत्य प्रकाश दुबे कर रहे थे। उसी को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। लेकिन प्रेमचंद यादव की दबंग प्रवृत्ति के चलते सत्य प्रकाश दुबे दबता थे लेकिन कागजी कार्रवाई में पीछे नहीं रहे हर जगह अपना पक्ष रखते रहे।

पुलिस छावनी में तब्दील गांव
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के हजारों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गांव के चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विवादित भूमि खरीदता था प्रेमचंद
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दबंग प्रवृत्ति का था। वह विवादित भूमि खरीदता था। उसी का यह परिणाम है।

35 मिनट के अंदर 6 हत्याएं
सबसे पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई। इसकी जानकारी प्रेमचंद यादव के घर के लोगों को हुई। तुरंत दूसरे टोले से उनके घर के लोग सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे। इस दौरान फायरिंग की। उसके बाद घर में घुस गए। ताबड़तोड़ धारदार हथियार से पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 6 लोगों की हत्या की घटना में सिर्फ 35 मिनट का समय लगा।

बाइक से सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे प्रेमचंद
हत्याकांड में मारे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव दूसरे टोले से अपनी बाइक से खेत देखते हुए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे थे। घर के दरवाजे पर दोनों पक्षों के बीच में विवाद होने लगा था। इस दौरान प्रेमचंद की हत्या कर दी गई। बाइक अभी भी सत्य प्रकाश के दरवाजे पर खड़ी है।

यह भी पढ़ें: देवरिया हत्याकांड पर सियासत तेज, जानें यूपी के नेताओं ने क्या कहा?