
तो मोदी सरकार के पहले गरीब पत्तल चाटकर भरते थे पेट, इस BJP सांसद के बिगड़े बोल
देवरिया । कभी कभी जन प्रतिनिधि जनता को सही बात बताने के चक्कर में बात का बतंगड़ बनवा देते हैं। ऐसे ही एक वाकये में BJP सांसद मोदी सरकार की बड़ाई करते करते ऐसी बात कह गए की जॉबअब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी है।
PM मोदी की बड़ाई करते करते फिसल गई जुबान
सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने सोमवार को जिला पंचायत परिसर स्थित आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया। फ्री का राशन रेवड़ी की तरह बांटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि फ्री का राशन गरीब की आवश्यकता है। पहले लोग भूखे मरते थे, पत्तल चाटते थे और हाथ पसारते थे। इसी देश में पशुओं के गोबर से दाना निकल कर लोग खाते थे। प्रधानमंत्री ने इस पीड़ा को समझा। हर घर को अन्न के बिना नहीं मरने देंगे, यहां सबको जीने का हक है। यही सरकार का कर्तव्य है। इस बयान का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
GIDA की तर्ज पर देवरिया के विकास की बात कही
सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया का औद्योगिक विकास गीडा की तर्ज पर हो, ऐसा प्रयास कर रहा हूं। इसी के क्रम में उसरा में डिस्टलरी प्लांट की स्थापना हो चुकी है। देवरिया में सात रेलवे ढालों पर अंडरपास बनने की मंजूरी मिल चुकी है,जिसका काम शीघ्र ही शुरू होने जा रहा है। इन अंडरपास के बन जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा। देवरिया और भटनी रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन के तहत कायाकल्प हो रहा है। यह रेलवे स्टेशन बिल्कुल हवाई अड्डे की तरह से बनेंगे। इन रेलवे स्टेशन पर एसी हॉल, लिफ्ट, पार्क आदि का निर्माण होगा।
Published on:
06 Nov 2023 09:35 pm

बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
